Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

जनपद से स्थानान्तरित हुए तीन निरीक्षकों को दी गई विदाई

Advertisement

रुद्रप्रयाग। आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत निर्वाचन सम्बन्धी दिशा-निर्देशों एवं प्रशासनिक आवश्यकताओं के क्रम में जनपद रुद्रप्रयाग से अन्य जनपदों में स्थानान्तरित हुए निरीक्षक मनोज नेगी, निरीक्षक मुकेश चौहान एवं निरीक्षक राकेश कुमार के सम्मान में आज पुलिस कार्यालय में विदाई समारोह आयोजित किया गया। समारोह के दौरान स्थानान्तरित हो रहे तीनों निरीक्षकों ने जनपद रुद्रप्रयाग में अपनी सेवाओं के दौरान प्राप्त अनुभवों, कार्यकाल की स्मृतियों एवं सहकर्मियों के साथ बिताए गए समय को साझा किया। उन्होंने जनपद में कार्य करने के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों एवं सहकर्मियों से मिले सहयोग और मार्गदर्शन के लिए आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक नीहारिका तोमर ने अपने सम्बोधन में कहा कि पुलिस विभाग में स्थानान्तरण सेवा का अभिन्न हिस्सा है। प्रत्येक अधिकारी अपने कार्यकाल के दौरान किए गए कार्यों, कर्तव्यनिष्ठा एवं व्यवहार से अपनी पहचान बनाता है। उन्होंने स्थानान्तरित हो रहे निरीक्षकों के जनपद में दिए गए योगदान की सराहना करते हुए आशा व्यक्त की कि वे अपनी नवीन तैनाती पर भी इसी निष्ठा, समर्पण एवं कार्यकुशलता के साथ दायित्वों का निर्वहन करेंगे। उन्होंने तीनों निरीक्षकों को आगामी कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि निरीक्षक मनोज नेगी वर्ष 2022 से जनपद में नियुक्त थे। इस दौरान उन्होंने एसओजी प्रभारी, कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रभारी एवं कोतवाली ऊखीमठ प्रभारी के रूप में सेवाएं दीं, उनका स्थानान्तरण जनपद उत्तरकाशी हुआ है। निरीक्षक मुकेश चौहान वर्ष 2024 से जनपद में नियुक्त रहे तथा कोतवाली ऊखीमठ एवं कोतवाली रुद्रप्रयाग प्रभारी के पद पर कार्य किया। वहीं निरीक्षक राकेश कुमार ने वर्ष 2024 से जनपद में सेवाएं देते हुए डीसीआरबी प्रभारी एवं कोतवाली गुप्तकाशी प्रभारी के रूप में अपने दायित्वों का निर्वहन किया, इन दोनों निरीक्षकों का स्थानान्तरण जनपद देहरादून हुआ है। इसके उपरान्त पुलिस अधीक्षक द्वारा स्थानान्तरित हो रहे निरीक्षक मनोज नेगी, मुकेश चौहान एवं राकेश कुमार को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी रुद्रप्रयाग श्री विकास पुण्डीर, क्षेत्राधिकारी गुप्तकाशी सुश्री अवनी तिवारी, निरीक्षक एलआईयू संतोष भट्ट, निरीक्षक संचार प्रमोद पेटवाल, वाचक रणजीत खनेड़ा, प्रधान लिपिक राजेश कुमार, आंकिक प्रदीप कुकरेती, प्रभारी आशुलिपिक नरेन्द्र सिंह सहित जनपद के थाना प्रभारी, शाखा प्रभारी एवं पुलिस परिवार के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

क्रॉस फायर में धराशायी हुआ बदमाश, एक गिरफ्तार

pahaadconnection

महिलाएं आत्मनिर्भर होगीं तभी समाज समद्व होगा : अनिता ममगाई

pahaadconnection

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती पर सीएम ने अर्पित की श्रद्धांजलि

pahaadconnection

Leave a Comment