Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

बैकुंठ चतुर्दशी मेला-2026 की सुरक्षा को लेकर पौड़ी पुलिस सतर्क

Advertisement

पौड़ी।  श्रीनगर गढ़वाल में 23 नवम्बर से 02 दिसम्बर तक आयोजित होने वाले प्रसिद्ध बैकुंठ चतुर्दशी मेला एवं विकास प्रदर्शनी-2026 को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए पौड़ी पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी के निर्देशन में पुलिस टीम द्वारा मेला क्षेत्र एवं उसके आसपास के संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा लिया जा रहा है। इस दौरान मेला परिसर, प्रवेश एवं निकास मार्गों, पार्किंग स्थलों, प्रमुख चौराहों तथा भीड़भाड़ वाले स्थानों का निरीक्षण कर सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन से संबंधित तैयारियों की समीक्षा की जा रही है, ताकि मेले के दौरान श्रद्धालुओं, स्थानीय नागरिकों एवं पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के साथ ही आवागमन को सुचारू रखा जा सके।

मेले के दृष्टिगत सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से पौड़ी पुलिस द्वारा मेला क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में विशेष सत्यापन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, श्रमिकों, फड़-फेरी एवं अस्थायी रूप से कार्य करने वाले व्यक्तियों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आवश्यक पूछताछ एवं जांच की जा रही है।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जनपद स्तरीय क्विज प्रतियोगिता आयोजित

pahaadconnection

मंत्रोचार के साथ किया गया सामूहिक रुद्राभिषेक

pahaadconnection

सुहागिन महिलाओं ने अखंड सौभाग्य के लिए किया निर्जला व्रत

pahaadconnection

Leave a Comment