चमोली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में बाल लेखन कार्यशाला संपन्न हुई। इस कार्यशाला के मुख्य संदर्भ दाता बाल प्रहरी पत्रिका के संपादक श्री उदय किरोला जी और डायट समन्वयक की भूमिकामें डॉ कलमेश कुमार रहे। इस कार्यशाला में प्रशिक्षुओं द्वारा कविताएं लेखन, नुक्कड़ नाटक करना, पेपर मेसी का कार्य , ऐपण पेंटिंग और ओरिगामी जैसी चीजें का निर्माण किया जो कि हमने वेस्ट मेटीरियल से बनाया गया । प्रशिक्षुओं द्वारा दीवार पत्रिकाएं बनाई गयी और उन्होंने अपनी स्वयं की पत्रिकाएं भी बनाई। अंतिम दिन में डायट प्राचार्य अनीनाथ, वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र प्रसाद मैखुरी, वीरेंद्र सेवापूर्व विभाग के प्रवक्ता गोपाल कपरुवान, डॉ गजपाल राज एवं पत्रकार शामिल हुए। जिसमें बच्चों ने अपनी दीवार पत्रिकाएं दिखाइए स्वयं की पुस्तक अथवा पत्रिकाएं जो बनाई थी वह दिखाई, प्रशिक्षुओं को दो समूह में विभाजित किया गया था पहला कवियों का समूह और दूसरा नाटक वालों का समूह। कविता सम्मेलन प्रस्तुत किया जिसमें सभी बच्चों ने अपनी स्वरचित कविताएं सुनाई और अंत में नुक्कड़ नाटक के साथ कार्यशाला का समापन किया प्राचार्य द्वारा कार्यशाला के समापन में सभी प्रशिक्षुओं को इसे अपने जीवन में उतारने को प्रोत्साहित किया गया और इसी के साथ कार्यशाला संपन्न हुवा।
