Pahaad Connection
Breaking Newsजीवनशैली

अगर आप चेहरे के मुहांसों से परेशान हैं तो इन उपचारों को अपनाएं

चेहरे
Advertisement

अगर आप चेहरे से मुहांसों से परेशान है तो घर पर ही इन उपचारों को अपनाएं। इसे थोड़े समय तक करने से मुंहासे दूर होते हैं।

       आजकल की भागदौड़ भरी लाइफ में हम अपनी त्वचा पर ज्यादा ध्यान नहीं देते। इस वजह से त्वचा से जुड़ी बहुत सी समस्याएं देखने को मिलती है। खासकर के युवा वर्ग में त्वचा से जुड़ी समस्याएं ज्यादा होती है। चेहरे के पिंपल्स हमें बहुत ज्यादा परेशान करते हैं। यह आपकी खूबसूरती को कम करते हैं। इसलिए पिंपल्स को दूर करना जरूरी होता है। अगर आपके चेहरे पर अक्सर पिंपल्स होते रहते हैं तो इसके लिए देसी उपचार अपनाने चाहिए। आज हम आपके लिए कुछ आसान देसी उपचार लेकर आए हैं। इसे अपनाने से आप मुहांसों से छुटकारा पा सकेंगे।
मुहांसों की समस्या से छुटकारा पाने के लिए आपको टमाटर का इस्तेमाल करना होगा। टमाटर का रस निकाल लें। इसमें थोड़ा गुलाब जल और दूध मिक्स करें। अब इसे चेहरे पर लगाएं 15-20 मिनट की से रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। इसका उपाय को थोड़े समय तक करने से पिंपल्स दूर होते हैं। पिंपल्स को दूर करने के लिए शहद का इस्तेमाल किया जा सकता है। पिंपल्स के ऊपर शहद लगाएं। उसके बाद 15-20 मिनट से रहने दें। उसके बाद चेहरे को धो लें। रोजाना इस उपाय को करने से पिंपल्स दूर होते हैं। पिंपल्स को दूर करने के लिए बेकिंग सोडा भी उपयोगी है बेकिंग सोडा में थोड़ा सा गुलाब जल ऐड करके पिंपल्स के ऊपर डायरेक्ट लगाएं। ऐसा करने से पिंपल्स दूर होते हैं। अगर आपकी त्वचा संवेदनशील है तो आप बेकिंग सोडा का उपयोग ना करें।
Advertisement

Related posts

सिटी पेट्रोल यूनिट में नियुक्त कर्मियों को भी यातायात पुलिस के अन्तर्गत ही माना जायेगा

pahaadconnection

एवरेस्ट विजेता सीआईएसएफ की पहली महिला अधिकारी गीता समोटा ने रचा इतिहास

pahaadconnection

संगीत सुरों ने विरासत महफिल को किया रोशन

pahaadconnection

Leave a Comment