Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsदेश-विदेशराजनीति

केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री ने ” इंडिया हेम्प ऐक्सपो ” के लिए दी अपनी शुभकामना –

हेम्प ऐक्सपो
Advertisement

नई दिल्ली | इंडियन वैद्य के द्वारा आयोजित इंडिया हेम्प ऐक्सपो 2023 को उस समय बड़ी सफलता मिली जब इस कार्यक्रम के लिए भारत सरकार के आयुष राज्य मंत्री के बाद केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भारत सरकार पशुपति कुमार पारस ने इंडिया हेम्प ऐक्सपो के लिए अपनी शुभकामना दी |

इंडियन वैद्य संस्था के मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी ने हमारे संवाददाता से विशेषवार्ता में बताया कि देश भर से इंडियन वैद्य को शुभकामनाएं मिल रही है इसी कडी़ में भारत सरकार के माननीय कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस जी ने संस्था के लिए अपनी शुभकामना दी यह हमारे संस्था के लिए गर्व का विषय है और इसके लिए संस्था के फाउंडर डाॅ. पियुष जुनेजा ने भी माननीय कैबिनेट मंत्री पशुपति कुमार पारस के प्रति आभार प्रकट किया है | डाॅ. पियुष जुनेजा ने बताया कि आयुष मंत्रालय, गुजरात टूरिजम और उसके बाद केंद्रीय खाद्य प्रसंस्करण मंत्रालय के द्वारा इस कार्यक्रम के लिए शुभकामना दी यह सब हमारे टीम के कठिन परिश्रम का फल है | भारतीय चिकित्सा पद्धति के प्रचार प्रसार उसके सर्वांगीण विकास के लिए हम सभी कार्य कर रहे हैं और आगे भी ऐसे ही करते रहेंगे | इस कार्यक्रम में सहयोग के लिए मै सभी के प्रति आभार प्रकट हूं |

Advertisement
Advertisement

Related posts

मानसिक अवसाद आत्महत्या का प्रमुख कारण

pahaadconnection

सीएयू में धांधलियों को लेकर हाईकोर्ट के तेवर तल्ख

pahaadconnection

BJP:हिमाचल में BJP की बैठको का दौर शुरू!लोकसभा चुनाव, 2024 को लेकर अमह मुद्दों पर चर्चा

pahaadconnection

Leave a Comment