Pahaad Connection
Breaking News
अपराधउत्तराखंड

महिला ने की फांसी लगा कर आत्म हत्या, घटना स्थल से मिला सुसाईड नोट

Advertisement

देहरादून, 20 जून। दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर के पास घर के अन्दर एक महिला ने चुन्नी के सहारे फांसी लगा कर आत्म हत्या कर ली हैं। पुलिस को घटना स्थल से एक सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है। जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है। पुलिस ने मृतका के शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।

आज थाना प्रेम नगर पुलिस को मोहित ग्रोवर ने फोन के माध्यम से जानकारी दी की एक महिला ने दशहरा ग्राउंड प्रेमनगर के पास घर के अन्दर फांसी लगा ली हैं। सूचना मिलते ही थाना प्रेम नगर के थानाध्यक्ष पीडी भट्ट तत्काल पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। मौके पर पुलिस को पता चला की एक महिला निवासी प्रेमनगर देहरादून उम्र 38 वर्ष द्वारा घर पर कमरे में चुन्नी के सहारे फांसी लगायी गयी थी। मौके पर 108 एम्बुलेंस भी पहुंच चुकी थी, जिसके कर्मचारी द्वारा उक्त महिला के मृत होने की पुष्टि की। थाना प्रेम नगर पुलिस का कहना हैं की घटनास्थल से सुसाईड नोट प्राप्त हुआ है। जिसके सम्बन्ध में विस्तृत जांच की जा रही है। मौके पर परिजनों के समक्ष तहसीलदार सदर के द्वारा मृतका के शव का पंचायतनामा की कार्यवाही की गई, जिसके पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये भिजवाया गया। थाना प्रेम नगर पुलिस का कहना हैं की मृत्यु के कारणों की जांच की जा रही है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

शहर में हवाई हमले की सूचना, शहर वासियों को किया सायरन के माध्यम से अलर्ट

pahaadconnection

67वें राष्ट्रमंडलीय संसदीय सम्मेलन में भाग लेंगे सासंद राज्यसभा

pahaadconnection

ठोस अपशिष्ट प्रबंधन की बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment