Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

तीर्थयात्रियों को लेकर जा रहा वाहन खाई में गिरा

Advertisement

देहरादून। चमोली- केदारनाथ के दर्शन कर बदरीनाथ धाम जा रहे तीर्थयात्रियों का वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। घटना सुबह की है। वाहन में सवार सभी 11 तीर्थयात्री राजस्थान के थे। गनीमत रही कि किसी को गंभीर चोटें नहीं आई है सभी सुरक्षित हैं। गुरुवार सुबह कुंड-चेापता-मंडल हाईवे से बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा पर जा रहे राजस्थान के तीर्थयात्रियों का वाहन कांचुलाखर्क के पास अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे खाई में जा पलटा। गोपेश्वर थाने के थानाध्यक्ष राजेंद्र रौतेला ने बताया कि घटना सुबह की है। सभी तीर्थयात्रियों को प्राइवेट वाहन से गंतव्य के लिए भेजने की व्यवस्था की जा रही है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यसभा के 16 सदस्यों ने नहीं दिया नियमानुसार अपना सम्पत्ति विवरण

pahaadconnection

पत्रकार कल्याण कोष के लिए कॉरपस फंड की धनराशि 05 करोड़ से बढ़ाकर 10 करोड़ की जायेगी : सीएम

pahaadconnection

नर्सिंग कोर्स संचालन एवं सीट वृद्धि की संस्तुति सिंगल विंडो सिस्टम तैयार किए जाने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment