Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चारधाम यात्रा मार्ग पर गिरा पेड़

Advertisement

गोपेश्वर। आज चारधाम यात्रा मार्ग पर एक विशाल पेड़ गिर गया। फायर सर्विस व थाना गोपेश्वर की टीम ने सड़क से पेड़ हटाकर आवागमन को बहाल किया। आज थाना गोपेश्वर पुलिस को सूचना मिली कि श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मुख्य मार्ग पर हॉस्पिटल तिराहा गोपेश्वर के पास एक पेड़ गिरने के कारण यातायात बाधित हो गया है। इस सूचना के आधार पर तुरन्त फायर स्टेशन गोपेश्वर को सूचित किया गया। फायर सर्विस टीम व थाना गोपेश्वर द्वारा तत्काल मौके पर पहुँचकर वुडकटर की सहायता से पेड़ को काटकर रोड से हटाया गया तथा यातायात को सुचारू रूप से चालू किया गया। फायर सर्विस व थाना गोपेश्वर यूनिट के इस साहसिक कार्य की आम जनमानस द्वारा सराहना व भूरि-भूरि प्रशंसा की गयी। फायर सर्विस व पुलिस टीम मे पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस प्रदीप, पुलिस कांस्टेबल नागरिक पुलिस संजय, ड्राईवर नितिन जोशी, एफ.एम. विपिन सिंह, एफएम लोकपाल सिंह, एफएम राजेन्द्र सिंह शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

जोशीमठ-मलारी ऊच्चमार्ग पर बीआरओ ने बनाया वैकल्पिक पैदल रास्ता

pahaadconnection

एसएसपी दून की सख्ती से अपराधियों के मंसूबों को नाकाम करती दून पुलिस

pahaadconnection

दृष्टि पत्र के प्रत्येक बिन्दु पर सकारात्मक दृष्टिकोण के साथ कार्यवाही करने के निर्देश

pahaadconnection

Leave a Comment