Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

हरेला का पर्व नई ऋतु के शुरू होने का सूचक

Advertisement

देहरादून, 16 जुलाई। आज उत्तराखंड का लोक पर्व हरेला राजपुर विधानसभा के करणपुर मंडल एवं अंबेडकर मंडल में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बहुत ही उत्साह पूर्वक मनाया। उत्तराखंड अपने तीर्थ स्थलों के कारण दुनियाभर में प्रसिद्ध है। वही यहां की संस्कृति में जितनी विविधता दिखाई देती है, शायद कहीं और नहीं है। उत्तराखंड को देश में सबसे ज्यादा लोकपर्वो वाला राज्य भी कहा जाता है। इन्हीं में से एक है हरेला पर्व। हरेला पर्व नई ऋतु के शुरू होने का सूचक है। भारतीय जनता पार्टी करनपुर नगर मंडल द्वारा डीएवी पीजी कॉलेज करनपुर में हरेला पर्व 2023 मनाया गया। सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ताओं व आमजन ने पौधारोपण किया और हरियाली संरक्षण का संकल्प किया। इस अवसर पर राजपुर विधानसभा के विधायक खजान दास, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, महानगर मिडिया प्रभारी उमा नरेश तिवारी, प्रभारी संकेत नौटियाल, करनपुर नगर मंडल के अध्यक्ष राहुल लारा, आशीष रावत, अंशुल चावला, पार्षद सतीश कपूर, अनिल रस्तोगी, संजय खंडूरी, अवधेश तिवारी, सौरभ शर्मा, सुमन साहनी, करनपुर नगर मंडल महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती तारा, रेणु सिंह, अरुणा लोचन उपस्थित थे।

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

होटल में की व्यक्ति ने आत्महत्या

pahaadconnection

ऋषभ पंत कार दुर्घटना के बाद चोटिल ऋषभ पंत का वीडियो आया सामने

pahaadconnection

आपातकाल दिवस की बरसी पर भाजपा ने आयोजित किया प्रबुद्ध सम्मेलन

pahaadconnection

Leave a Comment