Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

चिकित्सालय एवं लैब का निरीक्षण करे जिला स्तरीय टीम : डीएम

Advertisement

देहरादून।  जनपद में डेंगू पर प्रभावी नियंत्रण एवं रोकथाम हेतु जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका द्वारा संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं साथ ही जिला स्तरीय टीम एवं मजिस्ट्रेट को जनपद अवस्थित चिकित्सालय एवं लैब  का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

जिलाधिकारी के निर्देशों के क्रम में आज नगर मैजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह ने दून मेडिकल कॉलेज अवस्थित ब्लड बैंक का निरीक्षण करते हुए उपस्थित चिकित्सकों/प्रभारियों, कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके उपरांत नगर में मजिस्ट्रेट ने दून मेडिकल कॉलेज एवं आरोग्यधाम चिकित्सालय में डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया। इसी क्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजय जैन, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ  दिनेश चौहान ने राजकीय उप जिला चिकित्सालय प्रेमनगर सीएचसी सहसपुर, जनकल्याण पैथोलॉजी लैब का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा चिकित्सकों कार्मिकों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

Advertisement

उप जिलाधिकारी मुख्यालय शालिनी नेगी एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ दिक्षित ने प्रेमसुख अस्पताल तथा सूर्या अस्पताल का निरीक्षण करते हुए व्यवस्थाएं देखी तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

कबाड़ में खड़ी बस का कायापलट कर रेस्टोरेंट बना दिया

pahaadconnection

उत्तराखंड आंदोलनकारी संयुक्त परिषद ने दी शहीदों को श्रद्धांजलि

pahaadconnection

रजिस्ट्रार आफिस के अभिलेखों से छेडछाड कर जमीनों की खरीद फरोख्त करने वाले गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार

pahaadconnection

Leave a Comment