Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सैनिक स्कूल ने किया विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन

Advertisement

देहरादून। सैनिक स्कूल घोड़ाखाल ने विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल द्वारा राष्ट्रीय ध्वज फहराने से हुई। इसके बाद एक विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। कैडेटों ने स्वतंत्रता आंदोलन के महान नेताओं, महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री पर भाषण दिए। बालिका कैडेटों ने वैष्णव जन तो तेने कहिए और रघुपति राघव राजा राम जैसे सुंदर भजन प्रस्तुत किए। कैडेटों ने हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर व्याख्यान दिया।

“स्वतंत्रता संग्राम में महात्मा गांधी की भूमिका और उत्तराखंड पर इसका प्रभाव” विषय पर हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें कैडेटों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और उत्कृष्ट भाषण दिए। “स्वच्छता ही सेवा” विषय पर हिंदी निबंध लेखन प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। ग्रुप कैप्टन वी. एस. डंगवाल ने प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किये। बालिका कैडेटों सहित कक्षा VI और VII के कैडेटों को “स्वच्छता ही सेवा” मिशन के तहत संचालित “स्वच्छता अभियान” में महत्वपूर्ण योगदान के लिए पुरस्कार से सम्मानित किया गया। स्टाफ और कैडेटों ने “वृक्षारोपण अभियान” में भी प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का समापन प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल के संबोधन के साथ हुआ। उन्होंने नेतृत्व गुणों के बारे में विस्तार से बताया। यह कैडेट्स के साथ एक बहुत ही सार्थक और उद्देश्यपूर्ण इंटरैक्टिव सत्र था. प्रधानाचार्य ने कैडेट्स को स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदान का स्मरण कराया।

Advertisement

उन्होंने एक लीडर के गुणों जैसे सामाजिक जिम्मेदारी, सामाजिक अनुकूलनशीलता, मानवता पर चर्चा की और इसे महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जैसे महान नेताओं के साथ जोड़ा। उन्होंने “प्रभावी संचार कौशल” के महत्व पर जोर दिया। प्रधानाचार्य ग्रुप कैप्टन वीएस डंगवाल, प्रशासनिक अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल प्रशांत यादव, उप प्रधानाचार्य कमांडर एस. नागराजन के कुशल मार्गदर्शन और पर्यवेक्षण में मिशन “स्वच्छता ही सेवा” आज सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

घटनाक्रम की लगातार मॉनिटरिंग कर रहे सीएम

pahaadconnection

इफको का “इफको किसान ड्रोन” के माध्यम से कृषि-ड्रोन क्षेत्र में प्रवेश

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने भारत रत्न नानाजी देशमुख को उनकी जयंती पर श्रद्धांजलि अर्पित की

pahaadconnection

Leave a Comment