Advertisement
उत्तरकाशी। दीपावली पर्व के मद्देनजर जिलाधिकारी प्रशांत आर्य के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा विभाग ने उत्तरकाशी मुख्य बाजार में औचक निरीक्षण अभियान चलाया। इस दौरान 15 प्रतिष्ठानों की जांच कर तेल के दो, गुड़ और मिठाई का एक-एक सहित कुल चार संदिग्ध नमूने सील कर जांच के लिए राजकीय प्रयोगशाला भेजे गए। रेस्टोरेंट और भोजनालयों में गंदगी मिलने पर संचालकों को कड़ी चेतावनी दी गई तथा खुले में टंगे चिकन को नष्ट कराया गया। मिठाई विक्रेताओं को निर्माण एवं उपभोग की अंतिम तिथि अंकित करने के निर्देश दिए गए। विभाग ने मिलावटखोरों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी।
Advertisement
Advertisement
