Advertisement
टिहरी। जिला कार्यालय स्थित वीसी कक्ष में आगामी टिहरी लेक फेस्टिवल के आयोजन को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय, घनसाली विधायक शक्तिलाल शाह, जिलाधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य विकास अधिकारी वरुणा अग्रवाल सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में फेस्टिवल के आयोजन की संभावित तिथियों पर चर्चा करते हुए 18, 19 एवं 20 दिसंबर को आयोजन कराने का प्रस्ताव रखा गया। स्थानीय विधायक किशोर उपाध्याय एवं नगर पालिका अध्यक्ष टिहरी मोहन सिंह रावत ने उद्घाटन अथवा समापन कार्यक्रम टिहरी मुख्यालय में आयोजित करने तथा स्थानीय कलाकारों को मंच उपलब्ध कराने का सुझाव दिया।
Advertisement
Advertisement
Advertisement
