Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्य आंदोलनकारी जेपी पांडे की स्मृति में 10 नवंबर को हरिद्वार मे होगा सड़क मार्ग का उद्घाटन : धीरेंद्र प्रताप

Advertisement

देहरादून। हरिद्वार के दिग्गज राज्य निर्माण आंदोलनकारी स्व. जेपी पांडे की याद में आगामी 10 नवंबर को उनकी चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर हरिद्वार के भगत सिंह चौक से भभूतावाला बाग होते हुए उनके आवास तक की सड़क का नामकरण स्वर्गीय जेपी पांडे मार्ग किया जाएगा। सड़क के इस उद्घाटन समारोह में चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय मुख्य संरक्षक और पूर्व मंत्री धीरेंद्र प्रताप भाग लेंगे।

इस संबंध में धीरेंद्र प्रताप ने जानकारी देते हुए बताया कि पिछले 4 वर्षों में लगातार प्रयासों के बाद अब इस सड़क का नामकरण जेपी पांडे के नाम से किया जाएगा। धीरेंद्र प्रताप ने बताया 10 नवंबर को शाम 4:00 बजे इस सड़क मार्ग का उद्घाटन भगत सिंह चौक के निकट किया जाएगा। हरिद्वार नगर पालिका ने एक प्रस्ताव पारित करके इस सड़क के नामकरण की घोषणा की थी। उल्लेखनीय है जेपी पांडे ने हरिद्वार जोड़ो आंदोलन के जहां महानायक थे, वहीं उन्होंने उत्तराखंड राज्य निर्माण आंदोलन में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। यही नहीं उन्होंने हरिद्वार और उत्तराखंड की अनेक समस्याओं को लेकर आजीवन आंदोलन किया और अब से 4 वर्ष पूर्व 10 नवंबर को हरिद्वार में सड़क दुर्घटना में उनके निधन से पूर्व में लगातार जनकल्याण के कार्यक्रमों में सक्रिय रहे।

Advertisement

धीरेंद्र प्रताप ने बताया कि इस कार्यक्रम में उनके अलावा मेयर अनीता शर्मा, पूर्व मेयर सतपाल ब्रह्मचारी, पूर्व मंत्री ब्रह्म स्वरूप ब्रह्मचारी, कांग्रेस के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ संजय पालीवाल, चिन्हित राज्य आंदोलनकारी संयुक्त समिति के केंद्रीय प्रवक्ता विजय भंडारी, हरिद्वार नगर समिति के अध्यक्ष सुरेंद्र सैनी और स्वर्गीय जेपी पांडे की धर्मपत्नी व समिति की केंद्रीय संरक्षक श्रीमती कमला पांडे मेत अनेक राज आनदोलनकारी, सामाजिक कार्यकर्ता और राजनीतिक दलों के नेता भाग लेंगे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

दुनिया का सबसे बड़ा जबरन वसूली रैकेट चुनावी बॉन्ड के रूप में सामने आया : डॉ जसविंदर सिंह

pahaadconnection

पदोन्नत वरिष्ठ अधिकारियों को पिपिंग सेरेमनी के दौरान पदोन्नति बैज पहनाए गए

pahaadconnection

मसूरी-देहरादून मार्ग पर रोडवेज बस गिरी खाई में दो की मौत अन्य घायल

pahaadconnection

Leave a Comment