Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडज्योतिष

शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट

Advertisement

देहरादून। बदरीनाथ धाम के कपाट शनिवार को शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए है। इसके साथ ही आज चारधाम यात्रा का भी समापन हो गया। बीकेटीसी के मीडिया प्रभारी डॉ. हरीश गौड़ ने बताया कि पंच पूजाओं के पांचवें दिन आज शनिवार को रावल स्त्री वेष धारण कर माता लक्ष्मी को बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान किया था। उसके बाद उद्धव जी व कुबेर जी मंदिर प्रांगण में लाया गया। और दोपहर 3:33 बजे पर धाम के कपाट बंद कर दिए गए।

बीकेटीसी अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने कहा कि बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की प्रक्रिया के तहत गत दिवस माता लक्ष्मी की पूजा कर उन्हें बदरीनाथ मंदिर के गर्भ गृह में विराजमान होने का आमंत्रण दिया गया था। इस दौरान मंदिर में पूजा अर्चना की गई थी। इस अवसर पर बीकेटीसी उपाध्यक्ष किशोर पंवार, मुख्य कार्याधिकारी योगेंद्र सिंह, मंदिर अधिकारी राजेंद्र चौहान, दिनेश डिमरी, श्रीराम डिमरी, विपुल डिमरी, विवेक थपलियाल आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

महाराष्ट्र: पीएम मोदी के मुंबई दौरे से पहले ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, ये हैं डायवर्टेड रूट्स

pahaadconnection

सुरक्षित चारधाम यात्रा के दृष्टिगत पुलिस महानिदेशक ने जारी किये आवश्यक दिशा-निर्देश

pahaadconnection

विधानसभा परिसर के चारों ओर 300 मीटर की परिधि में धारा-144 लागू

pahaadconnection

Leave a Comment