Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

राज्यपाल से की शिष्टाचार मुलाकात

Advertisement

देहरादून 15 नवम्बर। राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से रविवार को लोक भवन में कृषि, उद्यान एवं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर उन्होंने राज्य के कृषि एवं उद्यानिकी क्षेत्र के विकास, किसानों की आय में वृद्धि, कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने तथा सैनिकों और उनके परिवारों के कल्याण से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

वहीं राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन से रविवार को लोक भवन में पर्यटन एवं लोक निर्माण विभाग मंत्री श्री सतपाल महाराज ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर राज्यपाल ने उनसे प्रदेश में पर्यटन विकास, धार्मिक एवं सांस्कृतिक पर्यटन को बढ़ावा देने, प्रमुख पर्यटन स्थलों पर सुविधाओं के विस्तार तथा सड़क और आधारभूत ढांचे के विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

pahaadconnection

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देवभूमि आगमन पर उत्साहित : अग्रवाल

pahaadconnection

उत्कृष्ट सफाई व्यवस्था के देहरादून को 4 जोन में बांटा

pahaadconnection

Leave a Comment