Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

268.31 लाख के विकास कार्यों का कैबिनेट मंत्री ने किया शिलान्यास

Advertisement

देहरादून, 15 नवम्बर। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत दून विहार वार्ड में ₹268.31 लाख की लागत से होने वाले विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इन कार्यों के पूर्ण होने से क्षेत्र में सड़क, जल निकासी, सामुदायिक भवनों सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं का विस्तार होगा और स्थानीय निवासियों को इसका सीधा लाभ मिलेगा।

इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि मसूरी विधानसभा क्षेत्र का समग्र विकास उनकी प्राथमिकता है। क्षेत्र में मूलभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए निरंतर कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली और सामुदायिक सुविधाओं से जुड़े इन कार्यों के पूरा होने से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का आधारभूत ढांचा और अधिक सुदृढ़ होगा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास कार्यों को प्राथमिकता देते हुए प्रत्येक क्षेत्र में बुनियादी सुविधाओं को मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि विकास योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचे और इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार प्रयासरत है। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को भी निर्माण कार्य समयबद्धता के साथ पूर्ण करने और निर्माण की गुणवत्ता का विशेष ध्यान देने के निर्देश भी दिए। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने सभी को छठ पर्व भी बधाई एवं शुभकामनाएं भी दीं।

Advertisement

इन विकास कार्यों में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) के माध्यम से ₹135.79 लाख की लागत से छह कार्य कराए जाएंगे। इनमें दून विहार सामुदायिक भवन की छत पर ₹18.05 लाख की लागत से टिन शेड निर्माण, बापूनगर (वार्ड संख्या-06) में ₹20 लाख की लागत से सामुदायिक भवन एवं टिन शेड निर्माण, आर.आर. अग्रवाल एनक्लेव (लेन संख्या-02) में ₹17.10 लाख की लागत से नाली निर्माण, इंदर बाबा मार्ग (लेन संख्या-03) में ₹37.94 लाख की लागत से नई सड़क निर्माण, ईस्ट वेस्ट कॉलोनी जाखन में ₹30.88 लाख की लागत से सड़क निर्माण तथा इंजीनियर्स एनक्लेव, राजपुर रोड में ₹11.82 लाख की लागत से सड़क निर्माण कार्य शामिल हैं। वही लोक निर्माण विभाग (लोनिवि) के माध्यम से राज्य योजना के अंतर्गत ₹132.52 लाख की लागत से दून विहार के आंतरिक मार्गों के सुधारीकरण का द्वितीय चरण का कार्य कराया जाएगा।

इस दौरान जिला सहकारी बैंक अध्यक्ष मंजीत रावत, मंडल अध्यक्ष प्रदीप रावत, पार्षद मीनाक्षी नौटियाल, महानगर उपाध्यक्ष ओम कक्कड़, वरिष्ठ नेता पूनम नौटियाल, विधानसभा विस्तारक मनवीर नेगी, बिहारी महासभा के अध्यक्ष ललन सिंह, मेहरबान सिंह रावत, देवेंद्र सिंह, निशा शर्मा सहित बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

हमारी लोक संस्कृति एवं लोकविधा की परम्परा देवभूमि की पहचान : सीएम

pahaadconnection

राज्य सरकार, सही दिशा में आगे बढ़ रही : सीएम

pahaadconnection

‘सूररई पोटरु’ से ‘तान्हाजी’ तक – यहां आप राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्में देख सकते हैं

pahaadconnection

Leave a Comment