Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने किया सफल अनावरण

Advertisement

देहरादून, 15 नवंबर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल की कुशल रणनीति अपराधियों पर भारी पड़ती नज़र आ रहीं हैं।  रैपिडो चालक द्वारा की गयी चोरी की घटना का दून पुलिस ने सफल अनावरण करते हुये घटना को अंजाम देने वाले वाले शातिर चोर (रैपिडो चालक) को गिरफ्तार कर अभियुक्त के कब्जे से घटना में चोरी की गई लगभग 08 लाख रुपये मूल्य की ज्वैलरी व सामान बरामद कर लिया हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 13 अक्टूबर को आस्तिका यादव पुत्र आईपी सिंह निवासी आनन्द पुण्डिर कैफे एण्ड रेस्टोरेंट डूंगा थाना प्रेमनगर जनपद देहरादून द्वारा थाना प्रेमनगर पर एक प्रार्थना पत्र दिया कि एक रैपिडो आटो चालक अज्ञात वाहन संख्या यूके 07टीई-1394 द्वारा आस्तिका यादव का सूटकेस व अन्य सामान, जिसमे उनकी कीमती ज्वेलरी भी थी, को चोरी कर लिया है। तहरीर के आधार पर थाना प्रेमनगर पर मुकदमा अपराध सख्या- 243/2026, धारा- 303(2) बीएनएस पंजीकृत किया गया। घटना की गम्भीरता के दृष्टिगत उसके अनावरण तथा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून प्रमेंद्र डोबाल द्वारा थाना प्रेमनगर पर गठित टीम को आवश्यक निर्देश दिए गए। जिसके अनुपालन में गठित टीम द्वारा घटनास्थल तथा उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरो व रेपीडो कंपनी से संदिग्ध ऑटो चालक के संबंध आवश्यक जानकारियां एकत्रित की गई तथा प्राप्त जानकारी के आधार पर सुरागरसी-पतारसी करते हुए मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया। पुलिस टीम द्वारा किए जा रहे प्रयासों के परिणाम स्वरूप 14नवंबर को चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम द्वारा बैरियर चैक पोस्ट झाझरा से घटना को अंजाम देने वाले अभियुक्त कमलेश कुमार पुत्र चिम्मन लाल निवासी ग्राम नारायणपुर, थाना बरखेडा, तहसील बिसरपुर जनपद पीलीभीत उत्तर प्रदेश हाल किराएदार जमील अहमद जमनपुर थाना सेलाकुई जनपद देहरादून उम्र 29 वर्ष को घटना में चोरी की गई लगभग 08 लाख रुपये की ज्वैलरी/सामान के साथ गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह नशे का आदी है तथा अपने नशे की आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए उसके द्वारा उक्त चोरी की घटना को अंजाम दिया गया था, आज वह उक्त घटना में चोरी की गई ज्वेलरी को बेचने के लिये बाहर भागने की फिराक में था, पर इससे पहले ही पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्य में बनाये जायेंगे 50 हजार पॉली हाउस : सीएम

pahaadconnection

शिक्षकों के लिए एनईपी कार्यशाला आयोजित

pahaadconnection

विधानसभा सत्र के दौरान रुट डाइवर्ट प्लॉन जारी

pahaadconnection

Leave a Comment