Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

हल्दूखाता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित

Advertisement

पौड़ी। जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती पर तहसील कोटद्वार के एवीएन स्कूल, हल्दूखाता में बहुउद्देशीय शिविर आयोजित किया गया। जिलाधिकारी स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में आयोजित शिविर में बोक्सा जनजाति के लोगों को विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं जनकल्याणकारी सेवाओं का लाभ उपलब्ध कराने के साथ उनकी समस्याओं के समाधान के लिए विभागीय स्टॉल लगाए गए। शिविर में 39 स्थायी निवास एवं पांच जाति प्रमाण पत्र जारी किए गए, जबकि कृषि विभाग ने 10 किसानों को बीज वितरित किए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमालयन जनजातीय समिति की अध्यक्ष प्रभा देवी ने की। शिविर का शुभारंभ उपजिलाधिकारी संदीप कुमार, पार्षद जेपी बहुखंडी एवं पार्षद मनीष नैथानी ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन का स्क्रीन के माध्यम से सीधा प्रसारण भी किया गया। प्रधानमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा के संघर्ष एवं बलिदान को याद करते हुए जनजातीय समाज के गौरव, योगदान और उत्थान के प्रयासों पर प्रकाश डाला।

Advertisement

शिविर में राजस्व विभाग ने प्रमाण पत्र जारी किए, कृषि विभाग ने किसानों को बीज वितरित किए तथा डाक विभाग ने आधार कार्ड बनाने एवं आधार संबंधी सेवाएं उपलब्ध कराईं। इससे जनजातीय समुदाय के लोगों को विभिन्न विभागों की सुविधाएं एक ही स्थान पर मिलीं और उन्हें अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़े।

कार्यक्रम में बोक्सा जनजाति बालिका विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत एवं जनजातीय नृत्य प्रस्तुत किया। साथ ही भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और योगदान पर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने उनके जल, जंगल और जमीन के अधिकारों की रक्षा तथा जनजातीय समाज के स्वाभिमान के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उनके साहस और राष्ट्र के प्रति योगदान को प्रेरणादायी बताया। जनजातीय गौरव दिवस को जनजातीय नायकों के सम्मान, अधिकारों और सर्वांगीण विकास के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने का अवसर बताया।

Advertisement

इस अवसर पर बोक्सा समुदाय की ओर से दीपा देवी, उषा देवी, महेंद्र सिंह सहित समुदाय के अनेक लोग एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम में प्रशिक्षु एसडीएम काजल सैनी, सहायक समाज कल्याण अधिकारी संजीव पाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सहायक अध्यापक राजेंद्र सिंह पाल ने किया।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मधुमक्खी पालन से किसानों की आय में वृद्धि का मार्ग प्रशस्त कर रहा उत्तराखंड

pahaadconnection

प्रधानमंत्री ने आकाशवाणी नेटवर्क में 2 करोड़ श्रोताओं को जोड़ते हुए 91 नए 100 वाट ट्रांसमीटरों का उद्घाटन किया

pahaadconnection

नौनिहालों ने देखी पुलिस की दुनिया

pahaadconnection

Leave a Comment