Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सचिवालय में रन फॉर हेल्थ का किया गया आयोजन

Advertisement

देहरादून 26 नवंबर। आज उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स  एंड फिटनेस क्लब द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु समूह के 75 से अधिक महिला एवं पुरुष अधिकारी  व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दौड़  सचिवालय ए.टी.एम. चौक  से आरंभ होकर सचिवालय के बाहर से एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात सचिवालय ए. टी. एम. चौक पर समाप्त हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि  एवं एवं प्रतिभागी सचिव श्री बी. वी. आर. सी. पुरषोत्तम एवं अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष विभिन्न आयु वर्ग के ओपन वर्ग श्रीमती अल्का पटवाल व मनीष कुमार, 30 प्लस आयु वर्ग मे श्रीमती दीपा बोहरा व माधव नौटियाल 40 प्लस आयु वर्ग में श्रीमती उर्वा रावत एवं श्री गणेश नौटियाल 50 प्लस आयु वर्ग श्रीमती गोदावरी रावत एवं दिनेश चन्द्र तथा 60 प्लस आयु वर्ग जी.एन. पंत (से.नि. उप सचिव) द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कौल, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सहित चन्द्र  शेखर, श्रीमती रीना शाही, श्रीमती प्रमिला टम्टा , दिनेश घिंघा, तुलसी प्रसाद पचौली,  सुभाष लोहनी, सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

जीएमएस मंडल मे आयोजित हुआ घर-घर सम्पर्क अभियान कार्यक्रम

pahaadconnection

पीएम मोदी ने देश के 135 करोड़ नागरिकों के लिए गुजरात विधानसभा में BBC के खिलाफ प्रस्ताव पारित किया

pahaadconnection

मुख्य सचिव ने ली प्रदेश के धार्मिक स्थलों की सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक

pahaadconnection

Leave a Comment