Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सचिवालय में रन फॉर हेल्थ का किया गया आयोजन

Advertisement

देहरादून 26 नवंबर। आज उत्तराखंड सचिवालय एथलेटिक्स  एंड फिटनेस क्लब द्वारा रन फॉर हेल्थ दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न आयु समूह के 75 से अधिक महिला एवं पुरुष अधिकारी  व कर्मचारियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। दौड़  सचिवालय ए.टी.एम. चौक  से आरंभ होकर सचिवालय के बाहर से एक पूरा चक्कर लगाने के पश्चात सचिवालय ए. टी. एम. चौक पर समाप्त हुई।

समारोह के मुख्य अतिथि  एवं एवं प्रतिभागी सचिव श्री बी. वी. आर. सी. पुरषोत्तम एवं अपर सचिव देवेंद्र पालीवाल द्वारा दौड़ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। प्रतियोगिता के महिला एवं पुरुष विभिन्न आयु वर्ग के ओपन वर्ग श्रीमती अल्का पटवाल व मनीष कुमार, 30 प्लस आयु वर्ग मे श्रीमती दीपा बोहरा व माधव नौटियाल 40 प्लस आयु वर्ग में श्रीमती उर्वा रावत एवं श्री गणेश नौटियाल 50 प्लस आयु वर्ग श्रीमती गोदावरी रावत एवं दिनेश चन्द्र तथा 60 प्लस आयु वर्ग जी.एन. पंत (से.नि. उप सचिव) द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया।  इस अवसर पर क्लब के अध्यक्ष ललित चंद्र जोशी, सचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी, उपाध्यक्ष श्रीमती रीता कौल, सलाहकार जीवन सिंह बिष्ट, सहित चन्द्र  शेखर, श्रीमती रीना शाही, श्रीमती प्रमिला टम्टा , दिनेश घिंघा, तुलसी प्रसाद पचौली,  सुभाष लोहनी, सुभाष राणा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन क्लब के महासचिव राजेंद्र प्रसाद जोशी द्वारा किया गया।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

43 लाख की ठगी करने वाला गुजरात से गिरफ्तार

pahaadconnection

संसद सुरक्षा के उल्लघंन की कोशिश पर निंदा के बजाय विपक्ष का समर्थन दुर्भाग्यपूर्ण : भट्ट

pahaadconnection

धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास करने वालों के विरूद्ध होंगी सख्त कानूनी कार्यवाही

pahaadconnection

Leave a Comment