Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राज्यपाल ने किया पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण

Advertisement

देहरादून 01 दिसम्बर। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को राजभवन में अत्यंत आकर्षक एवं कोमल पुष्प ट्यूलिप बल्ब का रोपण किया। उल्लेखनीय है कि विगत वर्ष राजभवन में ट्यूलिप की 13 प्रजातियों के 4500 बल्ब्स रोपित किए गये थे। इस वर्ष राजभवन में ट्यूलिप की 17 प्रजातियों/रंग के 4500 बल्ब्स रोपित किए जा रहे हैं, जिसमें अर्ली प्रजाति के 45 बल्ब, मिड प्रजाति के 65 बल्ब और लेट प्रजाति के 75 बल्ब्स शामिल है। यह बल्ब वसंतोत्सव 2024 तक पुष्पावस्था में रहेंगे। वसंतोत्सव के दौरान ट्यूलिप बल्ब का खास आकर्षण ब्लैक, नारंगी और पर्पल रहेगा। प्रदेश में ट्यूलिप बल्ब प्रयोग के तौर पर प्रथम बार दो प्रजाति के 200 बल्ब्स रोपित किये गये गए जो राजभवन में उगाए गए, जिसके परिणाम उत्साहवर्धक रहे। उसके उपरांत नित्य नईं प्रजातियों का रोपण किया गया। उल्लेखनीय है कि प्रथम बार राजभवन परिसर में ट्यूलिप का रोपण वर्ष 2015 में तत्कालीन राज्यपाल द्वारा किया गया था। उस समय एक प्रयोग के तौर पर मात्र 200 बल्ब का रोपण किया गया, जिसका परिणाम उत्साहवर्धक रहा। इसके उपरांत नित्य वर्ष 2016 में 2017 में 500-500 तथा वर्ष 2018 में 2000 बल्ब का रोपण किया गया। वर्ष 2021 में 4000 बल्ब्स का रोपण किया गया और वर्ष 2022 में 4500 बल्ब का रोपण किया गया। इस अवसर पर राज्यपाल की धर्मपत्नी श्रीमती गुरमीत कौर एवं महानिदेशक, उद्यान विभाग श्री रणवीर सिंह चौहान उपस्थित रहे।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

अब सूरत में कैंसर के मरीजों का इलाज होगा और भी आसान, पूरे दक्षिण गुजरात में मात्र सूरत में इलेक्ट्रा वर्षा मशीन भरत कैंसर हॉस्पिटल में 26 करोड़ के खर्च पर लाया गया, गरीब और मध्यमवर्गीय लोगो के लिए

pahaadconnection

राजभवन में देखने को मिली हिमाचल की समृद्ध लोक संस्कृति की झलक

pahaadconnection

बद्रीनाथ धाम के पंडो, हक-हकूक धारियों को समर्थन

pahaadconnection

Leave a Comment