Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले शहीदों को हमेशा याद रखेगा देश : सीएम

Advertisement

देहरादून 25 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जॉलीग्रांट एयरपोर्ट पहुंच कर जम्मू कश्मीर में माँ भारती की सेवा करते हुए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले कोटद्वार निवासी राइफलमैन गौतम कुमार और चमोली के वीरेन्द्र सिंह के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री ने कहा कि देश की रक्षा के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले हमारे इन शहीदों को देश हमेशा याद रखेगा। राज्य सरकार हर पल सैनिक परिवारों के साथ खड़ी है। उन्होंने शहीद गौतम कुमार और वीरेन्द्र सिंह के परिजनों से बात कर ढांढस बंधाया।  दिवंगत आत्माओं की शांति और दुःख की इस घड़ी में उनके परिजनों को धैर्य प्रदान करने की  मुख्यमंत्री ने ईश्वर से कामना की है। उन्होंने कहा कि राष्ट्र रक्षा के लिए हमारे जवानों द्वारा दिया गया बलिदान सदैव हम सभी को राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करता रहेगा।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

भारत में डिप्टी रेजिडेंट रिप्रेजेंटेटिव सुश्री ईजाबेल ने की मुख्य सचिव से मुलाक़ात

pahaadconnection

18 दिसम्बर को 13 जनपदों के 413 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी लिखित परीक्षा

pahaadconnection

उत्तराखण्ड की विद्युत व्यवस्था में सुधार हेतु ए.डी.बी देगा 200 मिलियन डॉलर की ऋण सुविधा

pahaadconnection

Leave a Comment