Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

राम भजन के साथ सचिवालय में हुआ बैठक का आयोजन

Advertisement

देहरादून। सीएम धामी की बैठक से पहले आज राम भजन सुने गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा सोशल मीडिया पर साझा किया रामभजन सुबह उत्तराखंड सचिवालय में भी गूंजा। देवभूमि उत्तराखंड में भी राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर उत्तराखंड में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने निर्देश दिए कि उत्तरायणी पर होने वाले कार्यक्रमों को अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की थीम पर आयोजित किए जाएं। साथ ही लोगों से अपील की कि वे दीपोत्सव के साथ ही कई आयोजन इस अवधि में करें।राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर पूरे देश में उत्साह का माहौल है। देवभूमि उत्तराखंड के लोगों में भी इस समारोह को लेकर विशेष उमंग एवं ऊर्जा का माहौल है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री ने लोगों से प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर घरों में दीपोत्सव की अपील की। साथ ही इस अवधि में कलश यात्राओं के अलावा राम कथा आयोजित करने के साथ ही प्रमुख नदियों के घाटों की साफ-सफाई का अभियान चलाया जाए।इसके अलावा स्कूलों में राम के आदर्शों पर निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएं। सभी शहरी स्थानीय निकायों को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के तहत विशेष सफाई अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं। सभी निकायों को ताकीद किया गया है कि नगरों के आसपास मंदिरों और उसके आसपास स्वच्छता कार्यक्रम चलाएं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह ने राजभवन में भारतीय बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में बच्चों को पुरस्कार प्रदान किए।

pahaadconnection

विपक्ष के खिलाफ बीजेपी एजेंट के तौर पर काम कर रही ईडी: गोविंद सिंह

pahaadconnection

हिंसा प्रभावित क्षेत्रों में पहुंची मुख्य सचिव

pahaadconnection

Leave a Comment