Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

वर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण के शुभारम्भ का पोस्टर जारी

Advertisement

देहरादून 04 फरवरी। वर्ल्ड पीस मिशन के द्वितीय चरण का शुभारम्भ रविवार को उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी द्वारा अभियान का पोस्टर जारी कर और अभियान संयोजक डा0 बिपिन जोशी को श्री राम नामी पटका पहनाकर किया गया। काबीना मंत्री गणेश जोशी ने अभियान की सफलता की कामना करते हुए प्राचीन ऋषि मुनि परंपरा, योग अध्यात्म और आयुर्वेद को देवभूमि उत्तराखंड की विरासत बताया। अभियान संयोजक योगाचार्य डा0बिपिन जोशी ने बताया कि वर्ल्ड पीस मिशन द्वितीय चरण में 5 से 7 फरवरी तक सिंगापुर, 8 से 10 फ़रवरी मलेशिया और 11 से 13 फ़रवरी तक थाइलैंड में विश्व शांति और सौहार्द के लिए योग, ध्यान और सर्वधर्म समभाव के कार्यक्रम आयोजित किए जायेंगें। जहां पवित्र गंगाजल, उत्तराखंड की टोपी, अयोध्या में नवनिर्मित श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का प्रसाद, मंदिर के माडल और चित्र भारतीय समुदाय के लोगो को भेंट किए जायेगे। अभियान दल में डा0 मथुरा दत्त जोशी, भगवती जोशी, योग शिक्षिका गीता जोशी, विमला जोशी आदि शामिल रहेंगे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सुशासन की ठोस और ऐतिहासिक उपलब्धि

pahaadconnection

आपदा प्रबन्धन सचिव ने कहा जोशीमठ में दरारों की चौड़ाई में पिछले तीन दिनों से बढ़ोतरी न होने के संकेत

pahaadconnection

अगर आप पिगमेंटेशन को दूर करना चाहते हैं तो इन देसी नुस्खों को अपनाएं

pahaadconnection

Leave a Comment