Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन

Advertisement

बागेश्वर 23 अगस्त। सामान्य प्रेक्षक राजेश कुमार, जिला निर्वाचन अधिकारी अनुराधा पाल व राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में जिला कार्यालय स्थित एनआईसी कक्ष मे ईवीएम व वीवीपैट मशीनों का द्वितीय रेंडमाईजेशन किया गया। उप निर्वाचन बागेश्वर के लिए 291 ईवीएम मशीनों का रेंडमाईजेशन किया गया। निर्वाचन क्षेत्र में 188 बूथों के लिए 188 ईवीमएम जबकि 103 ईवीएम मशीनें आकस्मिकता के लिए रिजर्व में रखे गये।रेंडमाईजेशन के उपरांत ईवीएम मशीनें रिटर्निंग ऑफिसर को मतदान कराने के लिए हस्तगत हुई। इससे पूर्व प्रेक्षक की मौजूदगी में 15 वलनरेबल बूथों पर तैनाती के लिए 25 माईक्रो आब्जर्वरों का रेंडमाईजेशन किया गया। इस दौरान अपर जिलाधिकारी चन्द्र सिंह इमलाल, मुख्य विकास अधिकारी आरसी तिवारी, रिटर्निंग ऑफिसर हरगिरि, जिला विकास अधिकारी संगीता आर्या, नोडल ईवीएम अमित कुमार श्रीवास्तव, सहायक निर्वाचन अधिकारी रमेश चन्द्र आर्या, प्रतिनिधि भाजपा मदन राम आगरी, कांग्रेस प्रमोद कुमार, सपा दिवान सिंह मलडा, यूकेडी मनोज जोशी व लोक जन शक्ति पार्टी के मुकेश तिवारी आदि मौजूद थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

हरदा सराह रहे वेड इन इंडिया, अन्य कांग्रेसी बेदम तर्कों से गिना रहे खामियां

pahaadconnection

दो दिवसीय उत्तराखंड यात्रा पर देहरादून पंहुचे उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जीटीसी हैलीपैड पहुंचने पर उपराष्ट्रपति को दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

pahaadconnection

अभिनेता रणबीर कपूर लेंगे एक्टिंग से ब्रेक, वजह है बेहद दिलचस्प

pahaadconnection

Leave a Comment