Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्यमंत्री से मुलाकात

Advertisement

देहरादून, 12 फरवरी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुख्यमंत्री आवास में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने हल्द्वानी के बनभूलपुरा मामले में मुख्यमंत्री से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा इस घटना को गंभीरता से लेकर उपद्रवग्रस्त क्षेत्र में कानून एवं शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए त्वरित कार्यवाही की गई है। इस घटना की जांच के लिये आयुक्त कुमाऊं को मजिस्ट्रियल जांच के निर्देश दिये गये हैं। उन्होंने कहा कि राज्य में कानून व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जायेगा। प्रतिनिधिमण्डल द्वारा मुख्यमंत्री से मामले की निष्पक्ष जांच की भी बात की गई। उनका यह भी कहना था कि प्रदेश में कानून के साथ खिलवाड़ करने वालों का वे भी समर्थन नहीं करते हैं। प्रतिनिधिमण्डल में पूर्व मुख्यमंत्री श्री हरीश रावत, विधायक श्री प्रीतम सिंह, श्री भुवन कापड़ी, श्री फुरकान अहमद, श्री आदेश चौहान, श्रीमती ममता राकेश एवं श्री सुमित हृदयेश आदि शामिल थे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

युद्धपोतों का उपयोग नौकायन के लिए करती रही है कांग्रेस : चौहान

pahaadconnection

अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही

pahaadconnection

विप्रो ने कहा कि दो दिवसीय बोर्ड बैठक में शेयर बायबैक के प्रस्ताव पर विचार करेगी

pahaadconnection

Leave a Comment