Pahaad Connection
Breaking Newsअपराधउत्तराखंड

नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पीआरडी कर्मी गिरफ्तार

Advertisement

पौड़ी। नाबालिग से दुष्कर्म मामले में पुलिस ने एक पीआरडी कर्मी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसको न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

जानकारी के अनुसार बीती 5 फरवरी को लैन्सडाउन निवासी एक व्यक्ति ने राजस्व पुलिस चौकी सीला-1, तहसील लैंसडाउन, जनपद पौड़ी गढ़वाल में प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी कि उनके ही क्षेत्र के पीआरडी जवान गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह ने उनकी नाबालिग पुत्री (उम्र-13 वर्ष) के साथ दुष्कर्म किया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर राजस्व पुलिस चौकी राजस्व सीला-1 पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी। मुकदमा नाबालिग युवती से सम्बन्धित होने के कारण विवेचना जिलाधिकारी के आदेशानुसार राजस्व पुलिस से रेगुलर पुलिस को स्थानान्तरित हुई। जिस पर सतपुली थाना पुलिस द्वारा जांच की कमान अपने हाथों में ले ली गयी। गठित पुलिस टीम द्वारा ठोस सुरागरसी पतारसी कर आरोपी पीआरडी जवान गजपाल सिंह पुत्र बचन सिंह को ग्राम जोगी विलंगी से गिरफ्तार किया गया। जिसे न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

लखपति दीदी योजना की समीक्षा बैठक आयोजित

pahaadconnection

दून सिख वेलफेयर सोसायटी के नेत्र चिकित्सा शिविर में 509 मरीजों की हुई जाँच

pahaadconnection

इलेक्शन मोड में आई दून पुलिस

pahaadconnection

Leave a Comment