Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

भारत के प्रथम सीडीएस को अर्पित की पुष्पांजलि

Advertisement

देहरादून 08 दिसंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज भारत के प्रथम सीडीएस जनरल बिपिन रावत की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर देहरादून के कनक चौक पहुंच कर उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि देश के प्रथम रक्षा प्रमुख, उत्तराखंड के वीर सपूत जनरल बिपिन रावत देश का गौरव थे।

सीडीएस जनरल बिपिन रावत ने चार दशकों तक मातृभूमि की रक्षा मे निस्वार्थ सेवा की उन्हें सदैव असाधारण वीरता तथा साहस के लिए याद किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उपस्थित भूतपूर्व सैनिको से मुलाक़ात की तथा उनसे बातचीत की। इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी भी उपस्थित थे।

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

ड्रग फ्री देवभूमि की परिकल्पना को साकार करती दून पुलिस

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने अर्पित की सरदार वल्लभ भाई पटेल को श्रद्धांजलि

pahaadconnection

सर्वाधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज करने वाले प्रत्याशी होंगे अजय भट्ट

pahaadconnection

Leave a Comment