Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया तीज का त्यौहार

Advertisement

देहरादून 7 अगस्त। आज ऑल इंडियन कांग्रेस संगठन ने भारुवाला ग्रांट वार्ड 79, राजीव कॉलोनी में हरियाली तीज मनाई। इस अवसर पर सुबह 10:00 बजे से शाम के 5:00 बजे तक महिलाओं को मेहंदी लगाई गई। इसमे सैकड़ो की संख्या में महिलाओं ने अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंतर्गत भजन संध्या व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ तीज के पावन त्यौहार को मनाया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पीयूष गौड़ ने सभी माताओं व बहनों को हरियाली तीज की बधाई देते हुये कहा की सुहागिन महिलाओं के लिए हरियाली तीज का महत्व काफी होता है। यह त्योहार सुखी दांपत्य जीवन और प्रेम का प्रतीक है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती का पुनर्मिलन हुआ था। इसलिए विवाहित महिलाएं इस व्रत को अखंड सुहाग की कामना से और कुंवारी लड़कियां योग्य वर प्राप्ति के लिए इस व्रत को करती हैं। मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए कई वर्षों तक कठोर तपस्या की थी। माता पार्वती ने 108 वें जन्म के बाद भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त किया था। इस अवसर पर रायपुर की ब्लॉक अध्यक्ष कुसुम देवी, उपाध्यक्ष मीना राय, वार्ड 79 की महिला अध्यक्ष बीना देवी, रेखा, शिवानी, संध्या, कमला, सावित्री, ममता, मीनाक्षी, रीना, ललिता, पूनम, पर्वती, लक्ष्मी देवी, किरण, रूबी, बबली, अनीता, लक्ष्मी, दीपिका व भूपेंद्र धीमान, डंबर राय, सुरेंद्र सिंह थापा, अजय कुमार, आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

प्रधानमंत्री के 74 वें जन्मदिन पर आयोजित हुआ कार्यक्रम

pahaadconnection

विपक्ष के हंगामें और शोर शराबे के बीच तीन बार हुई सदन की कार्रवाई स्थगित

pahaadconnection

विभागीय मंत्री धन सिंह रावत ने कहा- ई-ग्रंथालय में शत-प्रतिशत छात्र-छात्राएं होंगे पंजीकृत

pahaadconnection

Leave a Comment