Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडदेश-विदेशसोशल वायरल

विशिष्टता के आधार पर पुरस्कार के लिये प्रतिभागियों का चयन

Advertisement

एस.के.एम. न्यूज़ सर्विस

पौड़ी गढ़वाल। जनपद पौड़ी गढ़वाल में लघु उद्यम, हथकरघा एवं हस्तशिल्प क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले उद्यमियों एवं कारीगरों को प्रोत्साहित करने के लिए जनपद स्तरीय चयन प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों एवं उत्पादों का मूल्यांकन किया गया। मुख्य विकास अधिकारी अशोक जोशी ने उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार, उपयोगिता एवं विशिष्टता के आधार पर पुरस्कार हेतु प्रतिभागियों का चयन किया।

Advertisement

हथकरघा श्रेणी में दो आवेदनों में अनीता देवी (शॉल एवं स्टॉल) को प्रथम तथा सूमा देवी (शॉल एवं स्टॉल) को द्वितीय स्थान के लिए चुना गया। हस्तशिल्प श्रेणी में तीन आवेदनों में पवन (बांस एवं रिंगाल उत्पाद) प्रथम तथा भारती नेगी (वॉल हैंगिंग एवं मिरर फ्रेम) द्वितीय स्थान पर रहीं।

लघु उद्यम श्रेणी में प्राप्त चार आवेदनों में सिगड्डी, कोटद्वार स्थित जीवन ऑर्गेनिक्स (केश सुंदरा हेयर ऑयल, महाबल बाम आदि) को प्रथम तथा मैसर्स रियल लैब बायोटेक प्राइवेट लिमिटेड, सिगड्डी को फार्मा उत्पाद निर्माण के लिए द्वितीय स्थान हेतु चयनित किया गया।

Advertisement

मुख्य विकास अधिकारी ने चयनित उद्यमियों एवं कारीगरों को बधाई देते हुए कहा कि स्थानीय उत्पादों की गुणवत्ता, नवाचार एवं विशिष्टता को बढ़ावा देने से स्वरोजगार के अवसर मजबूत होते हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों को अपने कार्यों में और बेहतर प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर परियोजना निदेशक, डीआरडीए विवेक कुमार उपाध्याय, जिला विकास अधिकारी रमेश चंद, महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र सोमनाथ गर्ग, प्रबंधक आरपी आर्य, उपासना सिंह एवं सहायक प्रबंधक अंकित सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सचिव ने किया “उत्तराखण्ड निवास”के चल रहे कार्यों का निरीक्षण

pahaadconnection

वासंती बयार कार्यक्रम का आयोजन

pahaadconnection

होली पर्व पवित्रता का प्रतीक : डा. प्रेमचंद अग्रवाल

pahaadconnection

Leave a Comment