Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रयोगशाला का उद्घाघाटन

Advertisement

देहरादून, O3 सितंबर। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण ने डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय में पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रयोगशाला का उद्घाघाटन किया। विधानसभा अध्यक्ष एवं स्थानीय विधायक, ऋतु खण्डूडी भूषण ने आज कोटद्वार स्थित डॉ. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल राजकीय महाविद्यालय में विधायक निधि से 4.96 लाख की लागत से नवनिर्मित पत्रकारिता एवं जनसंचार प्रयोगशाला का उद्धघाटन कर छात्र -छात्राओं को प्रयोगशाला समर्पित की। उद्धघाटन समारोह के दौरान यहां विधानसभा अध्यक्ष ने पत्रकारिता जनसंचार के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि इस प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र- छात्राओं को व्यवहारिक ज्ञान के साथ आधुनिक पत्रकारिता के सिद्धांतों और विशेषताओं को सिखने में सक्षम होंगे। उन्होंने कहा कि यह प्रयोगशाला न केवल छात्रों को व्यावहारिक अनुभव प्रदान करेगी, बल्कि उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में नवीनतम तकनीकों और विधियों से भी परिचित कराएगी। ऋतु खण्डूडी भूषण ने महाविद्यालय की प्रशंसा की और आशा व्यक्त की कि यह प्रयोगशाला छात्रों के व्यक्तित्व और कौशल को पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्थवान बनाने में सहयोगी सिद्ध होगी। विधानसभा अध्यक्ष ने यह भी आश्वासन दिया कि राज्य सरकार उच्च शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर सुधार हेतु नवीन अन्वेषणों  के द्वार शिक्षा को गुणवत्ता युक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। इसके साथ ही शिक्षा में विभिन्न उपक्रमों के माध्यम से सुविधाओं का निरन्तर विस्तार किया जा रहा है। उद्धघाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य व शिक्षण स्टाफ सहित छात्र-छात्राओं ने भी अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारिता जनसंचार प्रयोगशाला की नवीन सुविधा से छात्र- छात्राओं का भविष्य व्यवसायिक क्षेत्र में अधिक मजबूत होगा‌ इस सहरानीय कार्य के लिए विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खण्डूडी भूषण का महाविद्यालय परिवार ने हार्दिक धन्यवाद व आभार व्यक्त किया। उद्धघाटन समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य, डीएस नेगी, मण्डल अध्यक्ष कोटद्वार नगर पंकज भाटिया, सुखरो मण्डल अध्यक्ष हरी सिंह पुण्डीर, हेमन्त बिष्ट, प्रो. प्रीति रानी, प्रो. बसन्तिका कश्यप, संजय दिवेद्वी शिक्षक, छात्र-छात्राएँ और स्थानीय गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन डा. संजय थलेड़ी किया।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

358वें पावन प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में भव्य नगर का आयोजन

pahaadconnection

उत्तराखंड में आपदा प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री धामी का सक्रिय दृष्टिकोण

pahaadconnection

पब्लिक इंटर कॉलेज में निबंध प्रतियोगिता का आयोजन

pahaadconnection

Leave a Comment