Pahaad Connection
Breaking News
उत्तराखंड

बागेश्वर पुलिस का जन जागरुकता अभियान जारी

Advertisement

बागेश्वर। उप निरीक्षक मीना रावत प्रभारी एंटी हयूमन ट्रैफिकिगं यूनिट (ए0एच0टी0यू0) द्वारा विवेकानन्द स्कूल मण्डलसेरा बागेश्वर में संवाद वैलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में आयोजित जनजागरुकता कार्यक्रम के तहत स्कूली बच्चों व स्टाफ को निम्न आवश्यक जानकारी देकर लाभांवित किया गया। इसी क्रम में निरीक्षक त्रिलोक राम बगरेठा प्रभारी डीसीआरबी व उप निरीक्षक मीना रावत प्रभारी एंटी हयूमन ट्रैफिकिगं यूनिट (ए0एच0टी0यू0) द्वारा आज ग्राम तुनेड़ा प्रा0वि0 माल्ता में जागरुकता कार्यक्रम के तहत ग्रामीणों को जागरुक किया गया। नशे के दुष्परिणामों से अवगत कराते हुए अपने जनपद व राज्य को नशा मुक्त बनाने एवं अपने जीवन में नशे से दूर रहने की अपील की गई साथ ही अपने आसपास अवैध मादक पदार्थो की तस्करी करने वाले की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु बताया गया तथा अपने आस-पास के लोगों को भी जागरुक कर नशा न करने के लिये प्रेरित करने हेतु कहा गया। तत्पश्चात महिला /बालिकाओं सम्बन्धी अपराधों एवं महिलाओं की सुरक्षा हेतु बनाये गये नये विभिन्न प्रकार के कानूनी प्राविधानों के बारे में बताया उत्तराखण्ड पुलिस एप व गौरा शक्ति फीचर के बारें में विस्तृत जानकारी देकर उक्त एप को डाउनलोड करने व गौरा शक्ति में रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया को समझाया गया। यातायात नियमों के बारे में जानकारी देकर हमेशा यातायात के नियमों का पालन करने की अपील की गई। वर्तमान समय में विभिन्न माध्यमों से हो रहे साइबर अपराधों की जानकारी एवं इनसे बचाव के सम्बन्ध में जानकारी दी गयी। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर किसी अंजान व्यक्ति से दोस्ती ना करने एवं अपनी निजी जानकारी शेयर ना करने के सम्बन्ध में विस्तारपूर्वक बताया गया। जागरुकता के दौरान छात्र/छात्राओं द्वारा काफी रुचि ली गई एवं काफी प्रश्नन भी पूछे गये जिनका उत्तर पुलिस द्वारा सहजतापूर्ण दिया गया। पुलिस हैल्प लाइन न0 -112, साइबर हेल्प लाइन न0- 1930 आदि के बारे में पूर्ण जानकारी दी गयी। उपस्थित छात्र-छात्राओं को उक्त जानकारी से अपने घर वालों व आस पड़ोस के लोगो को भी जागरुक करने के लिए प्रेरित किया गया। उक्त जागरुकता कार्यक्रम में बाल कल्याण विभाग, महिला सशक्तिकरण एवं बाल विभाग, चिकित्सा विभाग, उधोग विभाग आदि मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

‘‘हिमालय उन्नति मिशन’’ के पदाधिकारियों ने की राज्यपाल से मुलाकात

pahaadconnection

राजभवन में नक्षत्र वाटिका का शुभारंभ करेंगी राष्ट्रपति

pahaadconnection

उत्तराखंड क्रांति दल की केंद्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पारित किये राजनितिक प्रस्ताव

pahaadconnection

Leave a Comment