Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

मुख्यमंत्री ने दी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं

Advertisement

देहरादून 14 नवंबर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरु नानक जी की जयंती एवं कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी है। इस अवसर पर जारी अपने संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख धर्म के प्रथम गुरु गुरुनानक देव जी ने हमें सच्चाई, न्याय और मानवता की राह पर चलने की प्रेरणा दी है। उन्होंने कहा कि गुरु नानक जी ने समाज की बुराइयों को दूर करने के लिए अपने उपदेशों एवं शिक्षा के माध्यम से लोगों को जागरूक किया। गुरु नानक जी के उपदेश हमें समाज में भाईचारा, सद्भाव और एकता को बढ़ावा देने की भी प्रेरणा देते हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु नानक देव जी ने समाज में ऊंच नीच, भेदभाव, वैमनस्यता को दूर करने के लिए अथक प्रयास किए। उनकी शिक्षा आज भी प्रासंगिक है और समाज का मार्गदर्शन कर रही है। उनके उपदेशों में मानव कल्याण की कामना की गई है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की कि हमें इस पावन अवसर पर गुरुनानक देवजी के संदेशों को आत्मसात कर मानव कल्याण तथा देश-प्रदेश की उन्नति में भागीदारी निभाने का संकल्प लेना होगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

ढोल नगाड़ों के साथ किया यात्रा का स्वागत

pahaadconnection

परेड ग्राउण्ड के चारों ओर का क्षेत्र वाहनों के लिए पूर्णरुप से रहेगा जीरो-जोन

pahaadconnection

अजीत डोभाल बोले : भारत विकसित होगा, यह निश्चित है शक्तिशाली हैं तो आजाद रहेंगे : डोभाल

pahaadconnection

Leave a Comment