Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिलाधिकारी ने किया स्ट्रांगरूम मतगणना स्थल का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून,18 जनवरी। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी सविन बसंल ने नागर निकाय निर्वाचन-2024 नगर निगम देहरादून अन्तर्गत मतदान पार्टी रवानगी स्थल रेंजर्स कालेज में सामग्री वितरण स्थल एवं स्ट्रांगरूम मतगणना स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। इस दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने ड्यूटी में लगे कार्मिकों के साथ भोजन करते हुए व्यवस्थाओं के बारे में जानकारी ली,जिलाधिकारी के साथ भोजन करते हुए कार्मिकों ने प्रसन्नता जाहिर की। जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि सामग्री वितरण एंव कलैक्शन स्तर पर समुचित व्यवस्थाएं मा0 राज्य निर्वाचन आयोग की गाईडलाईन के अनुसार व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने निर्देश दिए कि वितरण एंव कलैक्शन स्तर पर पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था, बेरिकेटिंग के निर्देश दिए। साथ ही मतगणना स्थल पर टेबल, आब्जर्वर कक्ष, आरओ कक्ष आदि समुचित व्यवस्थाओं की जानकारी लेते हुए व्यवस्थित रूप प्रक्रिया सम्पन्न कराने को निर्देशित किया। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव शाह, नगर मजिस्टेªट प्रत्युष सिह, उप जिलाधिकारी योगेश मेहर, अधि.अभि लोनिवि जितेन्द्र कुमार त्रिपाटी उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

बाल विवाह मुक्त भारत के लिए शपथ ली

pahaadconnection

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री ने की पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक

pahaadconnection

खजूर खा कर ही रोजा खोलने का क्यों है रिवाज, जाने वजह और इसके फायदे

pahaadconnection

Leave a Comment