Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking News

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री ने की पीडब्ल्यूडी अधिकारियों के साथ बैठक

Advertisement

देहरादून

प्रदेश के कृषि एवं ग्राम्य विकास मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को नेशविला रोड स्थित निजी आवास में पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में मंत्री गणेश जोशी ने मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत मुख्यमंत्री घोषणा में शामिल सड़को, पुलों, आंतरिक मार्गो के निर्माण कार्यों की प्रगति की अधिकारियों से विस्तार से जानकारी ली। मंत्री जोशी ने बैठक के दौरान अधिकारियों को सहस्त्रधारा रोड़ का डामरीकरण बारलोगंज चामासारी, सालावाला, विजय कालोनी, सहस्त्रधारा बायपास, अमन विहार, धोरन वाला, दून विहार सहित कई जगहों की आंतरिक सड़क मार्गों के निर्माण कार्यों में तेजी लाने के निर्देश दिए। साथ ही मंत्री गणेश जोशी ने निर्धरित तिथि पर कार्य पूर्ण करने के भी निर्देश दिए।

Advertisement

मंत्री जोशी ने निर्माण कार्यों में इस्तेमाल हो रही सामग्री की गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। वहीं बैठक में अधिकारियों द्वारा बताया गया कि मुख्यमंत्री घोषणा के अंतर्गत प्रथम चरण के कार्य लगभग पूर्ण हो चुके है। द्वितीय चरण के कार्यों का इस्टीमेट शासन को भेज दिया गया है। वहीं बैठक के दौरान मंत्री जोशी ने सड़क,पुल, आंतरिक मार्गो में आ रही फोरेस्ट क्लिरेंस की दिक्कतों को शीघ्र दूर कर निर्माण कार्यों को जल्द शुरू करने के भी निर्देश दिए। इस अवसर पर ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक पुंडीर, बीर सिंह, अधीक्षण अभियंता प्रत्युश कुमार, अधिशासी अभियंता डीसी नौटियाल, ए. ई. पीवी सिंह, कपिल कुमार आदि उपस्थित रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

अवध के लिए रवाना हुई पहली ट्रेन, सीएम धामी ने दिखाई हरी झंडी

pahaadconnection

‘देखो अपना देश, पीपुल्स च्वाइस 2024’ पहल के लिए 15 सितंबर तक मतदान

pahaadconnection

प्रदेश की भाजपा सरकार लगातार कर रही है विपक्षी दल के चुने हुए जनप्रतिनिधियों के साथ सौतेला व्यवहारः करन माहरा

pahaadconnection

Leave a Comment