Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

“विश्व स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन

Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल के आदेश अनुसार एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण देहरादून के निर्देशन में आज प्राविधिक कार्यकर्ता उमेश्वर सिंह रावत द्वारा “विश्व स्वास्थ्य दिवस” के अवसर पर कनिष्क सुपर स्पेशलिटी अस्पताल देहरादून के डॉक्टर मुकेश कुमार गुप्ता एवं डॉक्टर रितु गुप्ता के सहयोग से स्थानीय गोरखा मिलिट्री इंटर कॉलेज गढ़ी कैंट देहरादून में एक निशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया शिविर में डॉक्टर सत्या सागर एवं उनकी टीम द्वारा सर्वप्रथम छात्र छात्राओ को स्वास्थ्य जागरूकता व्याख्यान दिया गया। जिसके अंतर्गत बच्चों को स्वस्थ रहने के टिप्स दिए गए बच्चों को बताया गया कि आप गर्मी के सीजन में पर्याप्त मात्रा में पानी पिए एव सुबह घर से जब स्कूल आए तो नाश्ता करके अवश्य आए अक्सर खाली पेट आने पर प्रार्थना के समय खड़ा रहने पर बच्चों को अक्सर चक्कर आ जाते है । एवं मोबाइल का ज्यादा प्रयोग ना करे इससे आपकी आंखे हमेशा के लिए खराब हो सकती हैं साथ ही आंखों में ड्राइनेस भी हो सकती है। व्याख्यान के उपरांत बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया इसके अंतर्गत बच्चों का हीमोग्लोबिन एवं वजन भी नापा गया साथ ही विद्यालय की प्रधानाचार्या के साथ-साथ विद्यालय के समस्त स्टाफ का शुगर, बीपी आदि का परीक्षण किया गया। शिविर में कनिष्क अस्पताल की श्रीमती प्रियंका पैनूली एवं उनकी टीम के साथ-साथ कॉलेज की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली जुगराण कॉलेज का समस्त स्टाफ एवं 70 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया ‘‘टीबी मुक्त पंचायत अभियान’’ का शुभारंभ

pahaadconnection

कांवर यात्रा 2022 : कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम, हरकी पैड़ी व घाटों पर तैनात विशेष कमांडो

pahaadconnection

सड़क सुरक्षा और परिवहन क्षेत्र में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक सार्थक संवाद

pahaadconnection

Leave a Comment