Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जनता की जरूरत के आधार पर कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए : श्रीमती रेखा आर्या

Advertisement

देहरादून, 15 मई। आज उत्तराखंड राज्य की कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने बनबसा, चंपावत में चंपावत जनपद की 2025-26 जिला कार्य योजना की बैठक ली। बैठक में जनपद चंपावत के लिए 6857.10 लाख रुपए के बजट को अंतिम रूप दिया गया। बैठक में जिला योजना के तहत विभिन्न विभागों के विकास कार्यों के लिए आवंटित बजट पर अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि जिला योजना के तहत जनता की जरूरत के आधार पर कार्यों की प्राथमिकता तय की जाए और जिला योजना के सभी कार्य इसी वित्तीय वर्ष में पूरे होने चाहिए। कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्या ने कहा कि सभी विभागीय अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि विकास कार्य तेज गति से और अच्छी गुणवत्ता के साथ हो। बैठक में लोहाघाट विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिलाधिकारी नवनीत पांडे, सीडीओ संजय कुमार,चंपावत विधायक प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी जी, चंपावत नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्रीमती प्रेमा पांडे, दीपक रजवार, डीएफओ नवीन पंत सहित अन्य विभागीय अधिकारीगण मौजूद रहे।

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने देहरादून में अयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

pahaadconnection

रन फॉर जीरो हंगर अभियान के तहत् 10 लाख को भोजन उपलब्ध कराने का संकल्प

pahaadconnection

सुरेन्द्र सिंह नेगी ने सुनी मरीजों की समस्याए

pahaadconnection

Leave a Comment