Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

बरसात से बाधित सड़कें, प्राथमिकता पर खोल रहा जिला प्रशासन,

Advertisement

देहरादून 23 जुलाई। जिलाधिकारी सविन बंसल के निर्देशों पर प्रशासन की टीम बरसात के कारण अवरूद्व हो रही सड़कों को प्राथमिकता पर यातायात के लिए सुचारू बना रहा है। इस सीजन में अब तक 06 राष्ट्रीय राजमार्ग, 21 राज्य मार्ग, 245 ग्रामीण सड़क, 04 मुख्य जिला मार्ग एवं अन्य मार्ग सहित कुल 277 मार्ग भूस्खलन और मलबा आने के कारण अवरूद्व हुए थे। जिन्हें सुचारू कर दिया गया है। अपर जिलाधिकारी केके मिश्रा ने बताया कि चकराता लाखा मंडल मोटर मार्ग, माक्टी पोखरी मर्ब मोटर मार्ग, प्रमेडी हयो टगरी से बेहमू मोटर मार्ग, पुरोडी रावडा डामटा मोटर मार्ग, क्यारपुल डामटा कोटा म्यूंडा और रोठू गोठाड जाखनी मोटर मार्ग को मलबा हटाकर खोले जा चुके है और वर्तमान में इन सभी सड़कों पर यातायात सुचारू है। पोखरी, माक्टी, लाखा मंडल आदि संवेदनशील सभी स्थानों पर 24 घंटे जेसीबी तैनात है और समय समय पर मलबा आने से बाधित होने पर इन सभी मार्गो को त्वरित सुचारू किया जा रहा है। वर्तमान में ये सभी मार्ग आवागमन के लिए सुचारू है।
लोनिवि अधिशासी अभियंता ने बताया कि बुधवार को बंद हुए 05 मोटर मार्ग जिनमें गडूल सकरोल मोटर मार्ग, कोटी डिमउ मोटर मार्ग, पुरकुल से भितरली किमाड मोटर मार्ग और लांघा मटोगी मदर्सू मोटर मार्ग को भी यातायात के लिए सुचारू कर दिया गया है। वही सहस्रधारा नालीवाला मोटर मार्ग खोलने का काम चल रहा है। जो आज सायं तक  सुचारू  कर लिया जाएगा।

Advertisement
Advertisement

Related posts

भाजपा के घर-घर संपर्क अभियान के तहत कैबिनेट मंत्री ने की विशिष्ट लोगों से मुलाकात

pahaadconnection

नेहरू युवा केन्द्र देहरादून ने किया मेरी माटी मेरा देश कलश या़त्रा

pahaadconnection

रोपवे परियोजनाओं को गति देने हेतु प्रथम बोर्ड बैठक आयोजित

pahaadconnection

Leave a Comment