Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking Newsउत्तराखंड

पुलिस कर्मी से मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

Advertisement

पिथौरागढ़। विगत दिवस कोतवाली धारचुला में नियुक्त पुलिस टीम द्वारा रात्रि लगभग 01:00 बजे गश्त के दौरान कुछ व्यक्तियों को रोका गया, जो बाजार क्षेत्र में गाली-गलौच एवं हो-हल्ला कर रहे थे। पुलिस टीम द्वारा उक्त व्यक्तियों को समझाने का प्रयास किया गया तथा अपने-अपने घर लौटने की हिदायत दी गई, किंतु वे उग्र होकर पुलिस से ही हाथापाई करने लगे। इस दौरान का. मोहित भाकुनी के सिर पर चोट आ गई। प्रभारी निरीक्षक कोतवाली धारचुला श्री हरेन्द्र नेगी के निर्देशन में, का. मोहित भाकुनी की तहरीर पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत किया गया। तत्पश्चात अभियुक्त अनिल सिंह रावत पुत्र शंकर सिंह रावत निवासी कुटियालखेडा, धारचुला को गिरफ्तार किया गया। अग्रिम विधिक कार्यवाही प्रचलित है।

Advertisement
Advertisement

Related posts

चार लोगों की मृत्यु का समाचार अत्यन्त दुखदाई

pahaadconnection

CM योगी आदित्यनाथ के खिलाफ होने वाली सुनवाई टली .

pahaadconnection

भारत को एक सूत्र में बांधने का काम करता है तिरंगा : गणेश

pahaadconnection

Leave a Comment