Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

उत्तराखण्ड के वांछित भगोड़े को संयुक्त अरब अमीरात से भारत वापस लाया गया

Advertisement

देहरादून। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के समन्वय से विदेश मंत्रालय तथा गृह मंत्रालय के सहयोग से संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से उत्तराखण्ड के वांछित भगोड़े जगदीश पुनेठा को भारत वापस लाया गया है। जगदीश पुनेठा के विरुद्ध उत्तराखण्ड पुलिस द्वारा थाना पिथौरागढ़ में दर्ज FIR के तहत धोखाधड़ी और आपराधिक साजिश के आरोप हैं। संयुक्त अरब अमीरात भाग जाने के बाद केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो और संयुक्त अरब अमीरात प्राधिकारियों के संयुक्त प्रयासों से उसे चिन्हित कर हिरासत में लिया गया। इससे पहले, उत्तराखण्ड पुलिस के अनुरोध पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो ने 06 मई 2025 को इंटरपोल के माध्यम से जगदीश पुनेठा के विरुद्ध रेड कॉर्नर नोटिस जारी करवाने की कार्रवाई की थी। इसके उपरांत उत्तराखण्ड पुलिस की एक टीम उसे भारत लाने हेतु संयुक्त अरब अमीरात गई और उसे लेकर नई दिल्ली पहुंची।

Advertisement
Advertisement

Related posts

साक्षी को कैबिनेट मंत्री ने किया सम्मानित

pahaadconnection

उत्तराखण्ड को तकनीकी रूप से दक्ष राज्य बनाने के लिए “हिल से हाइटेक“ के मंत्र पर किया जा रहा है कार्य : मुख्यमंत्री

pahaadconnection

18 दिसम्बर को 13 जनपदों के 413 परीक्षा केन्द्रों में आयोजित की जायेगी लिखित परीक्षा

pahaadconnection

Leave a Comment