Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

18 देशों में दिखेगा उत्तराखंड का सिनेमा, OTT पर आ रही ‘बिरणी आंखी’

Advertisement

आज गढ़वाली फिल्म बिरणी आंखी का पोस्टर और टीज़र सॉन्ग कोटद्वार के एक होटल में भव्य कार्यक्रम के दौरान रिलीज किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य मंत्री राजेंद्र अन्थवाल, राज्य मंत्री ऋषि कंडवाल, कांग्रेस की वरिष्ठ कार्यकर्ता रंजना रावत, जिला सूचना अधिकारी पौड़ी योगेश पोखरियाल एवं रिखणीखाल से जिला पंचायत सदस्य अरुण शाह द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया।

यह गढ़वाली फिल्म आगामी 16 जनवरी 2026 को उत्तराखंड के अपने पहले OTT प्लेटफॉर्म वीडियोज अलार्म पर रिलीज की जाएगी।
फिल्म के निर्माता दीपक देव सागर हैं और निर्देशन फैसल सैफी ने किया है।

Advertisement

फिल्म में मुख्य भूमिकाओं में कोटद्वार के सूरज कोटनाला, शिवानी भट्ट और अंशुल भारद्वाज नजर आएंगे।
इसके अलावा फिल्म में सूरज सिंह रौतेला, उषा रौतला, पखेन्द्र रावत, सरोज रावत, मालती गौड़, ऋतु ध्यानी, ईशा जखमोला, संजीव संकल्प, सुभाष राणा, यशोधर डबराल, संजना गुसाईं, स्वाति नेगी और शगुन नेगी जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में हैं।
फिल्म का संगीत सुरेन्द्र भगत और जगदीश ने तैयार किया है, जबकि अपनी आवाज़ कौसर सैफी, अंकित शाह, काजल और शैलेश कल्याण ने दी है।

कार्यक्रम में वीडियोज अलार्म OTT के फाउंडर वैभव गोयल ने बताया कि यह प्लेटफॉर्म वर्तमान में 18 देशों में देखा जा रहा है, जिससे उत्तराखंड की बोली, संस्कृति और वेशभूषा देश-विदेश तक पहुंच रही है।
उन्होंने कहा कि दूर-दराज़ के पहाड़ी इलाकों में भी लोग इस OTT चैनल से जुड़ रहे हैं।

Advertisement
Advertisement

Related posts

राज्यपाल ने किया प्रदेश की समृद्धि एवं खुशहाली के लिए हवन

pahaadconnection

एसएसपी ने किया दूरस्थ मतदान केन्द्रो का निरीक्षण

pahaadconnection

मुख्यमंत्री ने अर्पित की राज्य आन्दोलनकारी शहीदों को श्रद्धांजलि

pahaadconnection

Leave a Comment