Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

सप्ताह के तीन दिन फील्ड भ्रमण करेंगे पंचायत अधिकारी

Advertisement

रुद्रप्रयाग, 07 फरवरी। जनपद के अंतर्गत सभी विकास खंडों में कार्यरत पंचायत अधिकारियों द्वारा अब सप्ताह के तीन दिवसों में अपने क्षेत्रों में फील्ड भ्रमण एवं कैंप आयोजित किए जाएंगे। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने इस बाबत आदेश जारी किया है। जिलाधिकारी ने बताया कि प्रायः संज्ञान में आ रहा है कि कतिपय ग्राम पंचायत विकास अधिकारी/ग्राम विकास अधिकारी अपने तैनाती क्षेत्र में नियमित रूप से उपस्थित न रहकर अधिकांश ब्लाॅक मुख्यालय अथवा अन्य स्थानों पर रहते ही शासकीय कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं। इससे फील्ड स्तर के कर्मचारियों का समय-समय पर अपने कार्यक्षेत्र में न जाने से जन समस्याओं के निस्तारण सहित जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। उन्होंने उक्त प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए समस्त खंड विकास अधिकारियों व जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि उनसे संबंधित ग्राम पंचायत विकास व ग्राम विकास अधिकारियों को सप्ताह के तीन दिनों में फील्ड भ्रमण करने व कैंप आयोजित करवाना सुनिश्चित किया जाए। इसके साथ ही उक्तानुसार साप्ताहिक फील्ड का रोस्टर जारी कर अनिवार्य रूप से जिला कार्यालय को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए हैं कि संबंधित क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों के साथ आवश्यक समन्वय बनाते हुए व्हाट्स एप ग्रुप तैयार कर उन्हें पूर्व से ही फील्ड भ्रमण अथवा कैंप आयोजित की सूचना से अवगत कराया जाए। जिससे स्थानीय ग्रामीणों को सुविधा मिलने के साथ ही शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया जा सके।

Advertisement
Advertisement

Related posts

थोथा निकला भाजपा का सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास वाला नारा : करन महारा

pahaadconnection

नशा तस्कर गिरफ्तार, अवैध स्मैक बरामद

pahaadconnection

रीना जोशी के निर्देशों के अनुपालन में बागेश्वर नगर क्षेत्र स्थित प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया।

pahaadconnection

Leave a Comment