कोटद्वार। आज से प्रारम्भ हुए नवरात्रि पर्व एवम आगामी ईद के दृष्टिगत जनपद के मुख्य बाजारों एवं नगर क्षेत्रों में श्रद्धालुओं व आमजन की बढ़ती भीड़-भाड़ के मद्देनजर कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। इसी क्रम में क्षेत्राधिकारी कोटद्वार के नेतृत्व में कोटद्वार एवं कोतवाली पौड़ी क्षेत्रान्तर्गत पुलिस टीमों द्वारा बाजार क्षेत्रों लगातार सघन पैदल गश्त की जा रही है। नवरात्रि के दौरान बाजारों में अत्यधिक भीड़ को ध्यान में रखते हुए नो पार्किंग जोन में खड़े वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है, साथ ही दुकानदारों द्वारा सड़क पर किए गए अवैध अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। पुलिस टीम द्वारा दुकानदारों को निर्देश दिए गए हैं कि वे अपनी दुकान का सामान सड़क पर न फैलाएं, जिससे आवागमन बाधित न हो। इसके अतिरिक्त वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने हेतु जागरूक किया जा रहा है, ताकि बाजार क्षेत्र में जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। गश्त के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों एवं गतिविधियों पर सतर्क निगरानी रखते हुए आमजन से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा के प्रति जागरूक भी किया जा रहा है।
पुलिस की सख्ती : व्यवस्था चाक चौबंद बनाए रखने के लिए की जा रही बाजारों में पैदल गश्त
Advertisement
Advertisement
Advertisement
