Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsअपराधउत्तराखंडसोशल वायरल

नशे में धुत पुत्र ने ली पिता की जान

Advertisement

देहरादून। अपराधियों पर दून पुलिस का शिंकजा कसता नज़र आ रहा हैं। पारिवारिक कलह के चलते नशे में धुत पुत्र ने धारदार हथियार से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर गम्भीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता की उपचार के दौरान अस्पताल में मृत्यू हो गई। पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत 9 नवंबर समय 19.15 बजे करीब 112 के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि नितिन राणा द्वारा अपने पिता मदन राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी चलांग कुल्हन सहस्त्र धारा रोड थाना राजपुर जनपद देहरादून उम्र 62 वर्ष को चाकू मार दिया है जिस सूचना पर थाना प्रभारी राजपुर मय पुलिस बल के घटनास्थल पर तत्काल पहुंचे व घायल अवस्था में  मदन राणा उपरोक्त को 108 के माध्यम से कोरोनेशन अस्पताल उपचार हेतु भेजा गया। दौराने उपचार डॉक्टर द्वारा उपरोक्त व्यक्ति को मृत घोषित किया गया। मौके पर पुलिस द्वारा एफएसएल को आवश्यक कार्रवाई हेतु बुलाया गया। पुलिस द्वारा आरोपी नितिन राणा पुत्र धर्म सिंह राणा निवासी ग्राम चालंग सहस्त्रधारा रोड देहरादून उम्र 35 वर्ष को मौके से हिरासत में लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त नितिन राणा द्वारा पुलिस पूछताछ में बताया गया कि अभियुक्त नितिन राणा नशे का आदि है तथा उसका अपने परिजनों से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी दौरान नशे में धुत अभियुक्त नितिन राणा की अपने पिता मृतक मदन सिंह राणा से पारिवारिक कलह के चलते बहस हो गई तथा मृतक अभियुक्त पर जोर-जोर से चिल्लाते हुए उसे डांटने लगे। जिससे गुस्से व उत्तेजना में आकर उसने द्वारा घर के किचन में रखे हुए सब्जी काटने वाले चाकू से अपने पिता पर जानलेवा हमला कर उन्हें गम्भीर रूप से घायल कर दिया, जिन्हें उपचार हेतु कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया। जिनकी उपचार के दौरान कोरोनेशन अस्पताल में मृत्यू हो गई।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

गूगल इंडिया ने 450 से ज्यादा कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

pahaadconnection

दून का अधिकतम तापमान 33 डिग्री पार

pahaadconnection

“देवभूमि का स्वर्ग: लैंसडाउन—प्रकृति, शांति और इतिहास का अद्भुत संगम”

pahaadconnection

Leave a Comment