Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए किया हवन

Advertisement

देहरादून। मोहब्बेवाला निकट सेल टैक्स कार्यालय देहरादून में निरंतर हो रही सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति एवं इस गंभीर समस्या की ओर सरकार का ध्यान आकर्षित करने के उद्देश्य से स्थानीय लोगों द्वारा आयोजित हवन कार्यक्रम में उत्तराखंड राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने प्रतिभाग किया। पंडित दीपक पैन्यूली द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन संपन्न कराया गया। हरीश रावत ने सड़क दुर्घटनाओं में जान गंवाने वाले सभी दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि दी एवं शत्-शत् नमन किया। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें। इस दौरान रमेश कुमार मंगू, हरिप्रसाद भट्ट, ओम प्रकाश सती, सुरेंद्र रागड़, पूरन सिंह रावत, प्रमोद मुंशी, वीरेंद्र पोखरियाल, आलोक मेहता, हरेंद्र गुसाई,  विलियम, हरपाल धीमान, मदन लिंबू उपस्थित रहे।

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने सरकार से आग्रह किया कि इस स्थान पर लगातार हो रही सड़क दुर्घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए तत्काल प्रभावी कदम उठाए जाएं। लोगों की जान की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए, ताकि भविष्य में ऐसी दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

Advertisement

 

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

मुख्यमंत्री ने की महिला समूहों से भेंट

pahaadconnection

सड़क सुरक्षा माह” के अंतर्गत लोगों को किया जागरूक

pahaadconnection

मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील

pahaadconnection

Leave a Comment