Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडसोशल वायरल

व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने के लिए केदारनाथ पहुंचे जिलाधिकारी

Advertisement

रुद्रप्रयाग। विश्व प्रसिद्ध श्री केदारनाथ धाम के कपाट आगामी 11 नवम्बर को शीतकाल के लिए विधि-विधान एवं धार्मिक परंपराओं के अनुसार बंद किए जाएंगे। कपाट बंद होने के अवसर पर आयोजित होने वाले धार्मिक कार्यक्रम को भव्य, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। आज बाबा केदार की चल विग्रह उत्सव डोली ने केदारनाथ मन्दिर में प्रवेश कर लिया है। इसके साथ ही धाम में कपाट बंद होने की प्रारम्भिक धार्मिक प्रक्रिया भी शुरू हो गई है। कल प्रातः निर्धारित शुभ मुहूर्त में बाबा केदार के कपाट शीतकाल के लिए बंद किए जाएंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं स्थानीय लोगों के पहुंचने की सम्भावना को देखते हुए व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है।कपाट बंद होने के कार्यक्रम के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लेने एवं तैयारियों को सुनिश्चित करने के लिए जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग विशाल मिश्रा स्वयं केदारनाथ धाम पहुंच गए हैं। उनके द्वारा धाम में विभिन्न व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण करते हुए सम्बन्धित विभागों के अधिकारियों से तैयारियों की जानकारी ली जा रही है तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जा रहे हैं। मन्दिर परिसर एवं उसके आसपास के क्षेत्रों में साफ-सफाई, स्वच्छता, पेयजल, विद्युत, आवास, स्वास्थ्य सेवाओं तथा अन्य मूलभूत सुविधाओं को दुरुस्त किया जा रहा है। पैदल मार्ग एवं धाम क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही आवश्यक स्थानों पर व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित किया जा रहा है, जिससे श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनी रहे। वहीं, पुलिस विभाग द्वारा श्रद्धालुओं की सुरक्षा, भीड़ प्रबन्धन, सुचारु आवागमन एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक तैयारियां की जा रही हैं। संवेदनशील स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती, नियमित निगरानी तथा अन्य सुरक्षा व्यवस्थाओं को प्रभावी बनाया जा रहा है। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग द्वारा चिकित्सा एवं आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं, आपदा प्रबन्धन विभाग द्वारा आकस्मिक परिस्थितियों से निपटने तथा विद्युत, पेयजल, लोक निर्माण विभाग, नगर निकाय, सुलभ एवं अन्य सम्बन्धित विभागों द्वारा अपने-अपने दायित्वों के अनुरूप व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग द्वारा सभी सम्बन्धित विभागों के साथ आपसी समन्वय स्थापित करते हुए तैयारियों की लगातार समीक्षा की जा रही है, ताकि कपाट बंद होने का धार्मिक कार्यक्रम परम्परागत रीति-रिवाजों के अनुरूप सुरक्षित, सुव्यवस्थित एवं शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हो सके।

 

Advertisement

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

पेयजल समस्याओं का समाधान करते हुए आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश

pahaadconnection

छह माह में बनकर तैयार हो जाएगा विद्या समीक्षा केंद्र : धन सिंह रावत

pahaadconnection

सुप्रीम कोर्ट ने अडानी-हिंडनबर्ग रिपोर्ट की जांच के आदेश दिए

pahaadconnection

Leave a Comment