Haridwar Kumbh 2027 Devbhoomi Uttarakhand
Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंडखेलजीवनशैलीज्योतिषसोशल वायरल

सीएम ने की गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना

Advertisement

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज गोवर्धन पूजा के पावन अवसर पर शासकीय आवास में गौ माता की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। उन्होंने गौ माता को तिलक लगाकर पुष्पमाला पहनाई तथा प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, पशुधन एवं पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी आस्था और कृतज्ञता का प्रतीक है। भारतीय संस्कृति में गौ माता का विशेष महत्व है। गौ संरक्षण एवं संवर्धन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का अभिन्न हिस्सा रहा है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा का पर्व हमें प्रकृति के साथ सामंजस्य बनाकर जीवन जीने तथा सभी जीवों के प्रति करुणा एवं संवेदनशीलता का संदेश देता है। गौ सेवा एवं संरक्षण के साथ ही पर्यावरण और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण भी हम सभी का सामूहिक दायित्व है।

 

Advertisement

 

 

Advertisement

 

 

Advertisement
Advertisement

Related posts

सराफ से हुई ठगी, चेक बाउंस, जान से मारने की धमकी

pahaadconnection

कृषि मंत्री ने की कृषि एवं उद्यान विभाग की समीक्षा बैठक

pahaadconnection

बर्दाश्त नहीं होगी फूट डालो राज करो की राजनीति

pahaadconnection

Leave a Comment