देहरादून। अपराध तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाये जाने के दृष्टिगत वर्तमान मे प्रचलित आपरेशन प्रहार के तहत एसएसपी देहरादून द्वारा सभी थाना प्रभारियों को सार्वजनिक स्थानों पर हुडदंग मचाने तथा शान्ति व्यवस्था को भंग करने का प्रयास करने वाले अभियुक्तों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी क्रम में रात्रि में थाना रायवाला पर सूचना प्राप्त हुई कि वैदिकनगर क्षेत्र में कुछ व्यक्ति आपस में झगड़ा कर रहे हैं तथा किसी भी गंभीर संज्ञेय अपराध को अंजाम दे सकते हैं। सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची तो पाया कि किसी बात को लेकर दो पक्षों के बीच झगडा हो रहा था, जिस पर दोनो पक्षों को समझाने का प्रयास किया गया तो दोनो ही पक्ष और अधिक उग्र हो गए। मौके पर किसी गम्भीर संज्ञेय अपराध के घटित होने की सम्भावना के दृष्टिगत पुलिस टीम द्वारा मौके से दोनो पक्षों के 05 अभियुक्तों अतुल सैनी पुत्र हरपाल सेनी निवासी वैदिक नगर तृत्तीय, रायवाला, जनपद देहरादून, उम्र 20 वर्ष, चंदन सैनी पुत्र पवन सैनी निवासी राजा गार्डन, कनखल, हरिद्वार, उम्र 43 वर्ष, जॉनी पुत्र स्व0 ताराचन्द निवासी बहादरपुर जट्ट ज्वालापुर हरिद्वार उम्र 30 वर्ष, सोनू पुत्र स्व0 बसंत सिंह निवासी राजा गार्डन कनखल हरिद्वार उम्र 31 वर्ष व अक्षत पुत्र सन्नी निवासी कनखल हरिद्वार उम्र 21 वर्ष को धारा 126/135/170 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
एसएसपी देहरादून के निर्देशो पर हुड़दंगियों पर नकेल कसती दून पुलिस
Advertisement
Advertisement
Advertisement
