Pahaad Connection
Breaking News
Breaking Newsउत्तराखंड

जिला चिकित्सालय कोरोनेशन का निरीक्षण

Advertisement

देहरादून। प्रताप पंवार राजमंत्री उत्तराखण्ड सरकार देहरादून के द्वारा जिला चिकित्सालय कोरोनेशन देहरादून का निरीक्षण किया गया जिसके दौरान मंत्री द्वारा जिला चिकित्सालय देहरादून में भर्ती रोगियो एवं उनके तीमारदारो से जिला चिकित्सालय देहरादून द्वारा प्रदान की जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं के सम्बन्ध में जानकारी प्राप्त की गयी। जिसके क्रम में रोगियो के द्वारा अवगत कराया गया कि उनको समय पर आवश्यक औषधि एवं इंजेक्शन उपलब्ध कराये जा रहे है एवं चिकित्सको के द्वारा बाहरी का औषधि नहीं लिखी जा रही है साथ ही रोगियो के द्वारा चिकित्सालय प्रशासन, चिकित्सको एवं नर्सिंग अधिकारियों के कार्यों की सराहना की गयी। उक्त के अतिरिक्त मंत्री द्वारा चिकित्सालय के विभिन्न अनुभागो मेडिसिन वार्ड, बर्न वार्ड, सर्जिकल वार्ड, पैथोलॉजी सहित चिकित्सालय के कई महत्वपूर्ण अनुभागो का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान चिकित्सालय की साफ-सफाई संतोषजनक पायी गयी एवं समस्त कार्मिक निर्धारित वेशभूषा में अपने कक्षो में उपस्थित पाये गये। उक्त निरीक्षण के दौरान मंत्री के साथ डा. यतेंद्र सिंह, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय देहरादून, प्रमोद पंवार, पीआरओ एवं सहायक नर्सिंग अधीक्षिका, श्रीमती सुशीला पंवार एवं श्रीमती ज्योति खन्ना व अन्य चिकित्सा कर्मी उपस्थित रहे। मंत्री द्वारा चिकित्सालय में सुव्यवस्थित प्रबन्धन, स्वच्छता एवं रोगियो को उपलब्ध करायी जा रही गुणवत्तापरक सुविधाओं हेतु प्रमुख अधीक्षक जिला चिकित्सालय देहरादून एवं उनकी टीम को धन्यवाद दिया गया।

Advertisement
Advertisement

Related posts

कांग्रेस ने भेजा पीएम को आपदा राहत पैकेज के लिए ज्ञापन

pahaadconnection

तरविंदर सिंह मारवाह अपने प्रतिनिधि मंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलकर उनको जन्मदिन की बधाई शुभकामनाएं दी –

pahaadconnection

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के मुर्तजापुर गांव में विकासात्मक एवं लोक-कल्याणकारी योजनाओं का किया निरीक्षण

pahaadconnection

Leave a Comment